Published : Aug 23, 2020, 08:27 PM ISTUpdated : Aug 23, 2020, 08:37 PM IST
मुंबई। 22 अगस्त से देशभर में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने घरों में गणपति विराजे हैं। इसी बीच, श्रद्धा कपूर और उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने रविवार को गणेश विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धा कपूर लाइट पिंक कलर के सूट में नजर आईं, जबकि उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे पिंक और यलो ड्रेस में दिखीं। इस दौरान दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।