जब अजय देवगन की एक्ट्रेस ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप कर ली थी शादी, 5 दिन बाद किया था खुलासा

Published : Sep 11, 2020, 09:49 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड से अक्सर गुपचुप शादी की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। कई स्टार्स ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। इस फेहरिस्त में एक्ट्रेस श्रिया सरन का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड से 2018 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। बताया जाता है कि इनकी शादी में बॉलीवुड से सिर्फ मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी ही शामिल हुए थे।    

PREV
17
जब अजय देवगन की एक्ट्रेस ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप कर ली थी शादी, 5 दिन बाद किया था खुलासा

श्रिया की शादी 12 मार्च को मुंबई में ही उनके लोखंडवाला स्थित आवास पर हुई, इसमें करीबी दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। श्रिया के ब्वॉयफ्रेंड का नाम आंद्रेई कोस्चिव है, जो राष्ट्रीय स्तर के टेनिस प्लेयर हैं और मॉस्को में रेस्तरां की चेन हैं। श्रिया ने इस मौके पर गुलाबी रंग का जोड़ा पहना था। 

27

श्रिया की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। श्रिया और आंद्रेई पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन वह कभी साथ में मीडिया के कैमरों में कैद नहीं हुए। 

37

शादी से पहले 11 मार्च को प्री-वेडिंग पार्टी भी हुई थी। श्रिया, 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' में आखिरी बार हिंदी सिनेमा के पर्दे पर नजर आई थीं, इसमें उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का रोल प्ले किया था।

47

श्रिया की पढ़ाई दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। श्रिया एक बहुत अच्छी डांसर हैं। उन्होंने अपनी मां से ही कथक और राजस्थानी लोक नृत्य की ट्रेनिंग ली।
 

57

डांस सीखने के दौरान श्रिया को म्यूजिक वीडियो 'थिरकती क्यूं हवा' में बड़ा मौका मिला। कैमरे के सामने श्रिया का यह पहला परफॉर्मेंस था। यहीं से श्रिया की किस्मत चमकी और उन्हें रामोजी फिल्म ने फिल्म 'इष्टम' के लिए साइन कर लिया। इस दौरान श्रिया ने एक साथ 4 फिल्में साइन की थी।

67

बॉलीवुड में श्रिया ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया। इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। अगले साल 2004 में श्रिया ने फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया। दोनों ही फिल्मों से श्रिया को कुछ खास फायदा नहीं मिला। श्रिया को फिल्म 'शिवाजी द बॉस' ने नई पहचान दी। 

77

यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। श्रिया बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। वो अपने फिल्मी करियर में अबतक 'शिवाजी द बॉस', 'कंदस्वामीस', 'टैगोर' और 'संतोषम' जैसी फिल्मों में एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories