Siblings Day 2022: ये है ऐश्वर्या राय का भाई, क्या आप जानते हैं इन सेलेब्स के सगे वालों के बारे में

मुंबई. आज यानी 10 अप्रैल को सिबलिंग डे (Siblings Day 2022) है। ये दिन बाई-बहन के प्यार और आपसी रिश्ते का दिन होता है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के भाई-बहन के बीच गहरा रिश्ता देखने को मिलता है। यूं तो आप बॉलीवुड सेलेब्स के ज्यादातर भाई-बहनों के बारे में हैं, लेकिन कुछ स्टार्स के ऐसे भी भाई-बहन है, जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते है। इन्हीं में से एक है ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का भाई है आदित्य राय, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसकी वजह से है आदित्य लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते है। वे अपने प्रोफेशन और फैमिली में ही बिजी रहते हैं। वहीं, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बहन शहनाज रुखलाला के बारे में भी कम लोगों को पता है। शहनाज ज्यादातर घर पर ही रहती है। नीचे पढ़ें बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे ही कुछ भाई-बहनों के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2022 7:04 AM IST

18
Siblings Day 2022: ये है ऐश्वर्या राय का भाई, क्या आप जानते हैं इन सेलेब्स के सगे वालों के बारे में

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है। आदित्य शादीशुदा है और उनके दो बेटे हैं। यूं तो आदित्य बहन ऐश्वर्या राय से बड़े हैं, लेकिन दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

28

अनुष्का शर्मा का भाई कर्णेश शर्मा यूं तो मर्चेंट नेवी में थे लेकिन अब वे अपनी बहन की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्मस कंपनी संभाल रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी प्रोडक्शन की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी थी क्योंकि अब वे एक्टिंग पर फोकस करना चाहती है। 

38

शाहरुख खान की बहन शहनाज रुखलाला उस वक्त डिप्रेशन में चली गई थी जब उनके पिता का निधन हो गया था। शाहरुख बहन से छोटे है लेकिन फिर भी वे उनका एक बड़े भाई की तरह ध्यान रखते है शहनाज को पब्लिक में आना पसंद नहीं है।

48

अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया भी लाइमलाइट में नहीं रहती है। वे अपनी फैमिली और प्रोफेशन में बिजी रहती है। उन्होंने बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की है। अलका अपने भाई की फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रही है।

58

रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी को कैमरा फेम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हालांकि, वे अपने भाई से बहुत ज्यादा अटैच है। रणवीर बहन से छोटे है और उनका पूरा सम्मान करते है। वे उन्हें अपनी छोटी मां की तरह मानते है और बहन की कोई बात नहीं टालते है। 

68

प्रियंका चोपड़ा की अपने भाई के साथ सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ खास बॉन्डिंग है। वैसे, तो सिद्धार्थ लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं लेकिन कभी-कभी बड़ी बहन के साथ एन्जॉय करते नजर आ जाते हैं। वे  हॉस्पिटैलिटी की फील्ड से ताल्लुक रखते हैं।

78

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन सिर्फ फैमिली के साथ एन्जॉय करना पसंद करती है। उन्हें पब्लिक प्लेस पर कम ही देखा जाता है। सुनैना अपने छोटे भाई की दो फिल्म काइट्स और क्रेजी 4 की प्रोड्यूसर भी रही है। 

88

सोनम कपूर का भाई हर्षवर्धन कपूर वैसे तो कुछ फिल्मों में नजर आया है बावजूद इसके वो लाइमलाइट से दूर ही रहता है। वो ज्यादातर फैमिली फंक्शन में ही दिखता है। अभी तक का उनका फिल्मी करियर असफल ही रहा है। 

 

ये भी पढ़ें
बिना मेकअप सैलून के बाहर दिखी नीतू सिंह, बेटे की शादी के पहले एक्ट्रेस को इस हाल में देख हर कोई हैरान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को खास बनाएंगे ये मेहमान, इन बेजुबान बारातियों पर रहेगी सबकी नजर

बढ़ती उम्र में मां बनने के लिए इन 8 एक्ट्रेस ने किया ये काम, एक तो दे चुकी है तीन बच्चों को जन्म

शादी के बाद तैमूर-जेह की मामी तो करिश्मा-करीना की भाभी कहलाएंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर बनेंगे इनके जीजा

आखिर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा क्या कर दिया कि किसी के मुंह से निकला आह तो कोई भर रहा आहें

बिकिनी में भी कहर ढाती है कपूर खानदान की होने वाली बहू, आलिया भट्ट का ये अंदाज देख हीरोइनें तक भरती है आहें

देखें ऐश्वर्या राय से कैटरीना कैफ तक का दुल्हन वाला लुक, किसी ने लहंगा तो किसी ने साड़ी में खींचा सबका ध्यान

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos