Published : Sep 23, 2020, 11:30 AM ISTUpdated : Sep 26, 2020, 10:33 AM IST
मुंबई. कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेसेस में से एक सिल्क स्मिता (silk smitha) की 23 सितंबर को डेथ एनिवर्सरी है। 36 साल की उम्र में सिल्क की 1996 में रहस्यमय हालातों में मौत हो गईं थीं। उनकी लाश घर में पंखे से झूलती पाई गई थी। 17 सालों तक साउथ इंडस्ट्री पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस एक पहेली बनकर दुनिया से चली गई। सिल्क साउथ की फिल्मों की बेहद बोल्ड एक्ट्रेस थीं। बता दें, सिल्क स्मिता की कंट्रोवर्शियल लाइफ पर 2011 में 'द डर्टी पिक्चर' बनाई गई, जिसमें विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया।
कई हिट फिल्मों में काम करने वाली सिल्क की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें घाटा उठाना पड़ा था। दरअसल, सिल्क ने प्रोड्यूसर बनकर फिल्मों में पैसा लगाया, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। फिल्मों में हुए घाटे का असर उनके निजी जीवन पर भी हुआ और मानसिक तौर पर वो कमजोर हो गईं।
210
80 के दशक में साउथ फिल्मों में सिल्क स्मिता का जादू ऐसा चला जिसे लोग आज भी भूला नहीं सके हैं। उनके बचपन का नाम विजयालक्ष्मी था।
310
सिल्क का परिवार इतने गरीब था कि घरवाले उन्हें पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल तक भेजने में नाकाम थे। ऐसे में चौथी क्लास में ही उनकी पढ़ाई छूट गई। इसके बाद वो फिल्मों में मेकअप असिस्टेंट का काम करने लगीं।
410
स्मिता शूटिंग के दौरान हीरोइन के चेहरे पर टच अप का काम किया करती थीं। फिल्मी चकाचौंध को देखकर ही उनकी आखों में भी हीरोइन बनने का सपना सजने लगा।
510
वे प्रोड्यूसर्स से दोस्ती करने लगीं। 1979 में मलयालम फिल्म 'इनाये थेडी' में पहली बार लोगों ने उन्हें परदे पर देखा। स्मिता ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को अपने जादू से हिलाकर रख दिया था।
610
सिल्क की बढ़ती डिमांड को देखकर हर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर की यह मांग होने लगी कि फिल्म में अगर सिल्क का आइटम नंबर नहीं होगा तो वह फिल्म नहीं खरीदेंगे। ऐसे में हर निर्माता-निर्देशक सिल्क को कम से कम एक गाने में मजबूर हो गया। उन्होंने दस साल के फिल्मी करियर में लगभग 500 फिल्में की।
710
'वांडीचक्रम' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई जो 1980 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अपने किरदार सिल्क को मिली शोहरत को उन्होंने अपने साथ जोड़ते हुए अपना नाम 'सिल्क स्मिता' कर लिया।
810
उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। इतने बड़े स्टार्स सिल्क के साथ गाना करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
910
सिल्क का जन्म 2 दिसंबर 1960 को आंध्र प्रदेश के एल्लुरू में एक गरीब परिवार में हुआ था। बड़े होते ही उनकी जबरदस्ती शादी कर दी गई। लेकिन वे शादी से सिल्क खुश नहीं थीं, वहीं ससुरालवाले भी उन्हें खूब तंग करते थे।
1010
ऐसे में एक दिन सिल्क सब छोड़ कर बिना किसी को बताए चेन्नई भाग गईं। वहां अपनी एक आंटी के साथ रहने लगी। यहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने हाथ आजमाने की कोशिश की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।