मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर, 1970 को मुंबई में हुआ था। सोहेल ने बड़े भाई की तरह बॉलीवुड में किस्मत जरूर आजमाई लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। जो स्टारडम सलमान को मिला वो सोहेल हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद प्रोड्क्शन में हाथ आजमाया और सफलता भी मिली। सोहेल ने 2002 में आई फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अपने 19 साल लंबे करियर में सोहेल खान एक भी सोलो हिट नहीं दे पाए। आपको बता दें कि सोहेल अपनी पत्नी सीमा खान (Seema Khan) के साथ मिलकर करोड़ों का बिजनेस चलाते हैं। वे करीब 108 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक है। वैसे, इनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नीचे पढ़ें सोहेल खान की लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स और उनके दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में...
सोहेल खान ने संजय कपूर, सलमान खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म औजार के साथ बतौर डायरेक्टर खुद को स्थापित किया। हालांकि, बतौर डायरेक्टर उन्हें पहचान मिली फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से। इसमें सलमान के साथ काजोल ने काम किया था।
28
सोहेल खान ने पंजाबी हिंदू सीमा सचदेव से शादी की है। दिलचस्प बात ये है कि सोहेल ने सीमा से अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' की रिलीज के दिन ही शादी की थी। इस शादी के लिए सीमा की फैमिली तैयार नहीं थी।
38
सोहेल और सीमा ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इसके बाद आधी रात को दोनों के निकाह के लिए मौलवी तक को किडनैप किया गया और फिर सबकुछ कुबूल हो गया। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों के घरवालों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। सोहेल की पत्नी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।
48
सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई आ गई थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई और सोहेल को सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
58
शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया। देखते ही देखते सीमा टीवी शो और फिल्मों की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं। टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थीं। इसी सीरियल से उन्हें पहचान मिली थी।
68
सीमा का बांद्रा 190 नाम से एक बुटीक है, जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी) के साथ मिलकर चलाती हैं। इसके अलावा सीमा का मुंबई में ब्यूटी स्पा और कलिस्ता नाम से सैलून भी है। सोहेल भी पत्नी के साथ बिजनेस में हाथ बंटाते हैं।
78
सोहेल और सीमा के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम निर्वाण और छोटा योहान खान है। निर्वाण फिलहाल पढ़ाई कर रहा है। हाल ही में वे सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर की शूटिंग के सिलसिले में रूस गया था।
88
सोहेल खान ने अपने करियर में ज्यादा फिल्मों में कम नहीं किया। उन्होंने डरना मना है, लकीर, मैने प्यार क्यूं किया, फाइट क्लब, सलाम-ए-इश्क, हीरोज, हैलो, आर्यन, कृष्णा कॉटेज और ट्यूबलाइट जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।