अफेयर्स को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने खोली जुबान, अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाकर कही ये बात

Published : May 25, 2020, 03:03 PM ISTUpdated : May 26, 2020, 10:05 AM IST

मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभार में दहशत फैली हुई है। रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो हाल ही में उन्होंने दिया है।

PREV
15
अफेयर्स को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने खोली जुबान, अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाकर कही ये बात

सोनाक्षी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपने लिंकअप्स को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को फटकार भी लगाई।

25

सोनाक्षी ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म आर राजकुमार में काम किया। उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थी। इस बात उन्होंने अपनी जुबान खोली है और बताया - मुझे लगता है कि कुछ लोग बस मजे के लिए ऐसी अफवाहें फैलाते हैं। मेरे लिए ये फनी था। ऐसी बातों से मुझे कभी फर्क नहीं पड़ता है।

35

उन्होंने कहा- शाहिद और मैं अच्छे दोस्त हैं। जब हम फिल्म कर रहे थे, तब ऐसी बातों पर हंसते थे। हम दोनों को ही ऐसी बातों ने कभी प्रभावित नहीं किया।

45

सोनाक्षी ने अपने वजन को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया- फिटनेस ऐसी चीज है, जिस पर आपको लगातार काम करना होता है। इसमें आप ऐसा नहीं कर सकते हैं आज करें और कल बंद कर दें। लॉकडाउन में मैं डाइट फॉलो नहीं कर पा रही हूं क्योंकि कोई भी घर से बाहर नहीं जा रहा है लेकिन मैं एक्सरसाइज कर रही हूं।

55

बात सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बात कलंक और मिशन मंगल में नजर आई थी। कलंक तो सुपरफ्लॉप रही लेकिन मिशन मंगल ने अच्छा बिजनेस किया। लॉकडाउन के बाद वो अजय देवगन के साथ 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।

Recommended Stories