कभी जिम से नफरत करती थीं 90 किलो की सोनाक्षी सिन्हा, फिर इस शख्स के कहने पर घटाया 30 किलो वजन

मुंबई। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी 33 साल की हो गई हैं। 2 जून 1987 को मुंबई में जन्मी सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन एक्ट्रेस बन जाएंगी। सोनाक्षी ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी काफी मोटी थीं और उनका वजन 90 किलो था। यही वजह थी कि सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो भी एक दिन एक्ट्रेस बनेंगी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 1, 2020 3:41 PM IST / Updated: Jun 03 2020, 12:45 PM IST

18
कभी जिम से नफरत करती थीं 90 किलो की सोनाक्षी सिन्हा, फिर इस शख्स के कहने पर घटाया 30 किलो वजन

वैसे, सोनाक्षी ने 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' के जरिए बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। सोनाक्षी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची। 

28

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सलमान खान की शुक्रगुजार हैं क्योंकि उन्हीं की वजह से आज वो फिल्मी दुनिया में हैं। दरअसल, सलमान ने ही उन्हें वजन कम करने और खुद पर ध्यान देने के लिए मोटिवेट किया था। इसके बाद सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक कम किया था। 

38

सोनाक्षी के मुताबिक, वजन कम करना उनके लिए आसान नहीं था। वो जिम से नफरत करती थीं और इससे उन्हें एलर्जी थी। हालांकि सलमान से प्रेरणा पाकर सोनाक्षी ने खुद को फैट से फिट बनाने के लिए अपना ध्यान लगाया और फिर खुद को उसी दिशा में मोड़ दिया।

48

सोनाक्षी सिन्हा के मुताबिक, एक्सरसाइज करने और जिम जाने के बाद उन्होंने कभी भी अपना वजन चेक नहीं किया। उन्हें धीरे-धीरे अहसास होने लगा था कि वे फिट हो रही हैं। उन्होंने वजन कम करने के लिए शाहिद कपूर के ट्रेनर को हायर किया था। उन्होंने कार्डियो एक्सरसाइज, साइकलिंग, स्विमिंग, प्लेइंग टेनिस, जिम, हॉट योगा किया।

58

शरीर को डिटॉक्स और हाइड्रेट करने के लिए सोनाक्षी अब भरपूर पानी पीती हैं। उनका कहना है कि यह सेहत के साथ त्वचा के लिए भी अच्छा है। वह दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पी लेती हैं। साथ ही दिनभर में एक बार जूस व ग्रीन टी का सेवन भी जरूर करती हैं।

68

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी का डाइट प्लान कुछ ऐसा है। 
ब्रेकफास्ट- दूध, गेहूं के टोस्ट
मिड मॉर्निंग- ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन टी
लंच- रोटी, सब्जी और सलाद
ईवनिंग- फ्रूट्स और ग्रीन टी
डिनर- दाल तड़का, सब्जी, चिकन, फिश

78

सोनाक्षी ने अपनी स्कूलिंग आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से की है। उन्होंने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। 2008 से 2009 के बीच सोनाक्षी लैक्मे फैशन वीक पर रैम्प वॉक भी करती नजर आई थीं।

88

दबंग के अलावा सोनाक्षी ने राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, दबंग -2, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, आर... राजकुमार,  हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा और मिशन मंगल जैसी प्रमुख फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos