सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, ब्लैक ड्रेस में बेहद हसीन लगी होने वाली मम्मी

Published : Apr 18, 2022, 04:34 PM ISTUpdated : Apr 18, 2022, 06:07 PM IST

मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam kapoor) काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। शादी के बाद से वो एक्टिंग से दूर हो गई हैं। इस दिनों अदाकारा अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद से वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर दीहै। हाल ही में उन्होंने कुछ नई फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो बेहद ही हसीन लग रही हैं। आइए नीचे देखते हैं सोनम कपूर की लेटेस्ट फोटो...

PREV
17
 सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, ब्लैक ड्रेस में बेहद हसीन लगी होने वाली मम्मी

सोनम कपूर लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ रहती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में वो मुंबई आ गई हैं। वो अपने मायके में वक्त गुजार रही हैं। 

27

अदाकारा मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो हर पल एन्जॉय कर रही हैं। बेबी बंप के साथ उन्होंने कई फोटोशूट कराये हैं। लेटेस्ट फोटोशूट में वो ब्लैक ट्रांसपेरेंट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।

37

लेस लगे हुए आउटफिट में सोनम कपूर अलग-अलग पोज दे रही हैं। कुछ एक तस्वीर में वो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

47

सोनम कपूर ने ब्लैक गाउन के साथ अपने बालों को बांध रखा है। न्यूड मेकअप के साथ स्मोकी आई कैरी किया है। उनकी लिपस्टिक पर जाकर नजरें टिक जा रही हैं। लाइट मरून कलर की लिपस्टिक उन्होंने लगाया है।

57

इसके साथ ही सोनम ने मैचिंग की हील्स और ईयरिंग्स से लुक को कंप्लीट किया है। पूरे लुक में वो बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं। सोनम कपूर की तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स समेत फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

67

सोनम की मां सुनीता ने तस्वीरों पर ढेर सारे हार्ट इमोजी शेयर किया है। भूमि पेडनेकर, नरगिस फाखरी ने फायर का इमोजी पोस्ट किया है। इसके अलावा फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ घंटे पहले पोस्ट किए गए तस्वीर को डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

77

बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर के ससुऱाल में हुए चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने करोड़ो की ज्वेलरी और कैश चोरी मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। घर में काम करने वाले नर्स अपने पति के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी।

और पढ़ें:

आर माधवन के बेटे वेदांत ने किया कमाल, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, एक्टर ने कही ये बात

आलिया भट्ट के लिए भारती सिंह ने भेजा एक खास गिफ्ट, नीतू कपूर बोलीं- तोहफा बहूरानी को दे दूंगी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories