दो बच्चों की मां है सनी देओल की ये एक्ट्रेस, शादी के 9 साल बाद ही पति को दे दिया था तलाक

Published : Apr 16, 2020, 11:05 PM ISTUpdated : Apr 19, 2020, 01:35 PM IST

मुंबई। सनी देओल के साथ फिल्म 'सोनी महिवाल' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन 58 साल की हो गई हैं। 18 अप्रैल 1962 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मी पूनम ने 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। इसी दौरान यश चोपड़ा की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने पूनम को फिल्म 'त्रिशूल' में साइन कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि 1988 में पूनम ढिल्लन ने अशोक ठाकरिया से शादी कर ली और इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि वो कभी-कभार इक्का-दुक्का फिल्मों में नजर आईं।

PREV
110
दो बच्चों की मां है सनी देओल की ये एक्ट्रेस, शादी के 9 साल बाद ही पति को दे दिया था तलाक
1978 में आई अपनी पहली ही फिल्म 'त्रिशूल' में स्विमसूट पहनने वालीं पूनम ढिल्लन ने 10 साल बाद अशोक ठकारिया से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।  
210
अशोक को पूनम से एक नजर में ही प्यार हो गया था। पूनम को अपने दिल का हाल बताने के बाद अशोक उन्हें तब तक रोजाना फूल भेजते रहे, जब तक पूनम ने हां नहीं कर दी। शादी करने के बाद पूनम ने फिल्मों में काम करना काफी हद कम कर दिया था।  
 
310
पूनम ढिल्लन के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अनमोल (बेटा) और पलोमा (बेटी) है। हालांकि, शादी के 9 साल बाद 1997 में अशोक और पूनम का तलाक हो गया। पूनम के दोनों बच्चे अनमोल और पलोमा मां के साथ ही रहते हैं। 
410
यश चोपड़ा ने जब पूनम को 'त्रिशूल' में साइन किया और मुंबई बुलाया तो शुरूआती कुछ दिनों तक उनके घर में ही रही थीं। खुद पूनम ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की थी।
510
पूनम की दूसरी फिल्म थी 'नूरी'। इस फिल्म में पूनम का काम इतना पसंद किया गया कि वे आज भी इसी के लिए जानी जाती हैं। 
610
पूनम ढिल्लन की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब जमीं। दोनों ने निशान (1983), दर्द (1991), आवाम (1987), जय शिव शंकर (1990), रेड रोज (1980), जमाना (1985) जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीता।
710
1992 में आई फिल्म 'विरोधी' के बाद पूनम ने करीब पांच साल तक फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। 1997 में फिल्म 'जुदाई' से उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया। 
810
1995 में पूनम ने ऑडियंस की पसंद को देखते हुए स्मॉल स्क्रीन का भी रुख किया और 'अंदाज', 'किटी पार्टी', 'बिग बॉस-3' जैसे शोज का हिस्सा बनीं। पूनम सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो 'एक नई पहचान' (2013-2014) में काम कर चुकी हैं।
910
पूनम सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। वे वैनिटी नाम से एक फेमस मेकअप कंपनी चला रही हैं। पूनम ने कई बार पॉलिटिक्स में हाथ आजमाने की कोशिश भी की। लेकिन यह फील्ड उन्हें रास नहीं आया। इस दौरान कभी वे कांग्रेस के साथ जुड़ीं तो कभी उन्हें भाजपा का प्रचार करते देखा गया।
1010
पूनम ढिल्लन ने अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories