40 की उम्र में भी दिखती है 20 की, खुद को ऐसे फिट रखती है सनी लियोनी, जानें Fitness Secret

Published : May 13, 2021, 12:43 PM IST

मुंबई. पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी (Sunny Leone) 40 साल की हो गई है। 13 मई,1981 को सर्निया ओंटारियो, कनाडा में जन्मीं सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2021 में फिल्म 'जिस्म 2' से की थी। तब से अब तक वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, सनी लियोनी करीब 16 मिलियन डॉलर (117 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। बता दें कि सनी जितनी फिल्मों में एक्टिव रहती है उतना ही वे अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देती है। और यहीं वजह है कि इस उम्र में भी उनकी नैचुरल ब्यूटी और परफेक्ट फिगर के फैन्स दीवाने है। बर्थडे के मौके पर आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे सनी खुद को फिट रखती है। जानें उनके फिटनेस सीक्रेट...  

PREV
19
40 की उम्र में भी दिखती है 20 की, खुद को ऐसे फिट रखती है सनी लियोनी, जानें Fitness Secret

सनी लियोनी कई बार इंटरव्यूज में बता चुकी है कि वह अपनी फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती हैं। साथ ही हेल्दी डाइट देती है। सनी इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड ब्यूटी के लिए भी जानी जाती है। 
 

29

सनी का मानना है कि बोल्ड ब्यूटी के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में वह अपने तीनों बच्चों को संभालती हुईं खुद का ख्याल रखती है।

39

40 की उम्र में उनके फिगर और चेहरे के ग्लो को देखते हुए कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 20 से ज्यादा होगी। अपनी इस खूबसूरती को बनाए रखने के लिए वे वर्कआउट और योग करती है। 

49

सनी रोज 30 मिनट का मॉर्निंग वॉक करती हैं। उनके डेली रूटीन में साइकिलिंग भी शामिल है। उनका मानना है कि साइकिलिंग से बॉडी में मजबूती आती है और ब्रेन पावर भी बढ़ता है।

59

अपनी बॉडी फैट को कम करने के लिए वे रोज स्क्वैट्स एक्सरसाइज करती है। इससे पेट की मांसपेशियों में मजबूती आती है और बॉडी का निचला हिस्सा शेप में रहता है। वे रेग्युलर जिम में वर्कआउट करती हैं। 

69

सनी लियोनी सुबह जल्दी उठती हैं। उठने के बाद सबसे पहले नारियल पानी या नींबू पानी पीती हैं। इसके अलावा कभी-कभी ताजे फलों का जूस पीना भी अच्छा लगता है। पूरे दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी पीती है। इससे स्किन को हाइड्रेटेड रखने में काफी मदद मिलती है।

79

सनी को कॉफी पीना बहुत पसंद है इसलिए वो ब्रेकफास्ट के समय कॉफी जरूर पीती हैं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में वो ओटमील खाना पसंद करती हैं। ओवर ईटिंग से बचने के लिए वे ओटमील्स के छोटे-छोटे पैकेट अपने साथ रखती हैं। लाइट ब्रेकफास्ट के बाद सनी अपना वर्कआउट शुरू करती हैं।

89

सनी ज्यादा से ज्यादा नैचुरल और कच्ची चीजें खाने में विश्वास रखती हैं। इसलिए लंच में उन्हें जूस पीना पसंद है। इसके अलावा कम तेल में फ्राई की गई कच्ची सब्जियां खाती हैं। 

99

डिनर में सनी ज्यादातर वेजिटेरियन डाइट लेती हैं। रात में बीन्स, शिमला मिर्च, टमाटर आदि से बनी सब्जी खाती हैं। वो मानती हैं कि फ्राइड फूड्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं इसलिए वो इससे दूर रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories