आखिर सनी लियोनी को पहली मुलाकात में पति ने क्यों समझ लिया था लेस्बियन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published : Apr 01, 2020, 08:34 AM IST

मुंबई. एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पति ने पहली मुलाकात में उन्हें लेस्बियन समझ लिया था। सनी ने 2011 में डेनियल से शादी की थी। दोनों सेलेब्स एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हमेशा दोनों को साथ में ही देखा जाता है। ऐसे में सनी और डेनियल ने अपनी पहली मुलाकात को लेकर बात की। 

PREV
17
आखिर सनी लियोनी को पहली मुलाकात में पति ने क्यों समझ लिया था लेस्बियन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सनी लियोनी और डेनियल को एक साथ रहते हुए 11 साल हो गए हैं। सनी लियोनी ने पति से मुलाकात के बारे में बात करते हुए बताया कि वो दोनों लास वेगास में थे और सनी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थीं। एक्ट्रेस डेनियल के बैंड मेट से मिलने के लिए Mandalay Bay जा रही थीं।
27
सनी कहती हैं कि वो एक्टर पॉली शोर को डेट पर जाना चाहती थीं, जो कॉमेडियन भी थे.. लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस को धोखा दिया।
37
वहीं, डेनियल कहते हैं कि रास्ते में पॉली की मुलाकात किसी और से हो गई और वो अपनी दोस्त से मिलने के लिए रवाना हो गए। डेनियल बताते हैं कि भगवान ने सनी से उनकी मुलाकात करवा दी। उनके लिए ये इत्तेफाक था।
47
इसके बाद सनी ने कहा कि डेनियल ने नहीं सोचा था कि वो सीधी-साधी हैं। डेनियल को लगता था सनी समलैंगिक (लेस्बियन) हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थीं, जो कि Lesbian थीं क्योंकि वह थोड़े मर्दों की तरह कपड़े पहनती हैं।
57
फिर सनी के पति डेनियल ने भी एक्ट्रेस की इस बात का जवाब दिया कि वो उस वक्त बिल्कुल कंफ्यूज हो गए थे, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़े हुए थे और वो स्थिति को गलत समझ बैठे थे।
67
सनी लियोनी का जीवन हमेशा से ही काफी सुर्खियों में रहा है। एक्ट्रेस का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एडल्ट एक्ट्रेस के रूप में की थी।
77
इन सब बातों के अलावा सनी लियोनी ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का कोई मलाल नहीं है। सनी के फैन्स भी उनकी इस बेबाकी को काफी पसंद करते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories