इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ हीरो कैसे बने सुशांत सिंह राजपूत? जानें अब तक का सफर

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने खुलकर नहीं आई है। एक्टर के आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। सुशांत एक ऐसे एक्टर थे, जो टीवी से निकल बड़े पर्दे पर आए और एक बाद एक 'एमएस धोनी' और 'केदारनाथ' जैसी हिट फिल्में दी। उनके इस तरह से दुनिया छोड़े जाने के पीछे की वजह ना मिल पाने से सभी शॉक्ड हैं। उनकी मौत पर एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी दुख जाहिर किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2020 10:51 AM IST

15
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ हीरो कैसे बने सुशांत सिंह राजपूत? जानें अब तक का सफर

21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। टीवी की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए चलिए आपको बताते हैं।


 

25

साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया था। उसी साल उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए।

35

बाद में सुशांत ने इंजीनियरिंग छोड़ दी और श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला।

45

साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई। 
 

55

इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में सुशांत नजर आए। साल 2016 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड में छा गए। इसके बाद वो 'राब्ता', 'केदारनाथ', 'सोनचिड़िया', 'छिछोरे' और 'ड्राइव' में नजर आए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos