सुशांत सिंह राजपूत केस ने बदल दी Rhea Chakraborty की जिंदगी, हर मूवमेंट की पुलिस को देना होती है जानकारी

Published : Jul 01, 2022, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । आज यानि 1 जुलाई को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का जन्मदिन है। इस बार वो अपना बर्थडे कैसे सेलीब्रेट करती हैं, इसके बारे में तो कयास ही लगाया जा सकता है, लेकिन ये महीना उनके लिए बहुत अहम है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड के बाद बॉलीवुड का काला सच सभी के सामने आ चुका है। मायनगरी किस तरह ड्रग्स के चंगुल में फंस चुकी है इसके बारे में भी लोगों को पता चल चुका है।वहीं बीते तकरीबन दो सालों में रिया चक्रवर्ती की लाइफ बिल्कुल बदल गई है।  देखें एक्ट्रेस की जिंदगी में क्या बदलाव आ रहा है...

PREV
17
सुशांत सिंह राजपूत केस ने बदल दी  Rhea Chakraborty की जिंदगी, हर मूवमेंट की पुलिस को देना होती है जानकारी

सुशांत सिंह के केस की तफ्तीश के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड रही   एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), उनके भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेशकर दिया गया है। आने वाली 12 जुलाई को इस मामले की सुनवाई की जाएगी। 

27

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में  एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को दोषी पाया था। हालांकि कोर्ट में अभी आरोप सिध्द नहीं हुए हैं। 
 

37

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद इस केस में ड्रग्स माफिया की एंट्री हुई थी। वहीं एनसीबी की जांच में रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया था, अब तक ऐशो आराम की जिंदगी जी रही रिया को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। 

47

 रिया और उनका भाई शोभिक चक्रवर्ती को ड्रग्स के लिए लेनदेन करने का आरोप है। इस मामले में लगभग एक महीने तक रिया को जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी। 
 

57

इस केस ने रिया चक्रवर्ती की पूरी लाइफ ही बदल दी है। वे पुलिस कोसूचना दिए बिना देश तो छोड़िए किसी दूसरे शहर में भी नहीं जा सकती है।

67

रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित अन्य आरोपियों पर पुलिस ने ड्रग्स लेने, उसे अपने कब्जे रखने और इसके लिए रकम का इंतजाम करने का आरोप है। 

77

इस केस ने रिया चक्रवर्ती की पूरी लाइफ ही बदल दी है। वे पुलिस कोसूचना दिए बिना देश तो छोड़िए किसी दूसरे शहर में भी नहीं जा सकती है। अब उनकी हर सांस पर पुलिस का सख्त पहरा होता है।  
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories