मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला दिन-ब-दिन गर्माता ही जा रहा है। हर रोज पुलिस को कुछ नए सुराग मिल रहे हैं। मुंबई पुलिस इस मामले में गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने सुशांत तथाकथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की। रिया से पुलिस ने हजारों सवाल पूछे। जब वे पुलिस स्टेशन के बाहर निकली तो उनके चेहरे पर मायूसी और डर साफ झलक रहा था। उन्होंने ने मीडिया से कोई बात नहीं की, बस सबके सामने हाथ जोड़े खड़ी रही। बता दें कि वे यहां पिता के साथ पहुंची थी।