मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला दिन-ब-दिन गर्माता ही जा रहा है। हर रोज पुलिस को कुछ नए सुराग मिल रहे हैं। मुंबई पुलिस ने उनकी तथकथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी 11 घंटे पूछताछ की। इस दौरान रिया ने सुशांत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। बता दें कि सुशांत ने रविवार (14 जून) को अपने घर में फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया था। उसके बाद से ही कुछ सेलेब्स ने बॉलीवुड के काले सच्च को उजागर करना शुरू किया। उनके घर से पुलिस ने 5 डायरी और कुछ अहम कागजात बरामद किए हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट भी मिले है, जिससे पता चला है कि उनको कुछ फिल्में ऑफर हुई थी लेकिन बाद में वो उन फिल्मों का हिस्सा नहीं थे। मुंबई पुलिस इस मामले में गहराई से जांच-पड़ताल करने वाली है।