गर्लफ्रेंड रिया ने बताया कैसा था सुशांत का परिवार से रिलेशन, 5 सालों से नहीं की थी पिता से बात

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती को इस मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। टीम केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। रिया तमाम सवाल उठ रहे हैं इस बीच उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिला और उन्होंने इस दौरान सुशांत और उनके परिवार के बीच कैसा रिलेशन है इसके बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि सुशांत ने 5 सालों से अपने पिता से बात तक नहीं की थी। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2020 2:52 AM IST

17
गर्लफ्रेंड रिया ने बताया कैसा था सुशांत का परिवार से रिलेशन, 5 सालों से नहीं की थी पिता से बात

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि 'उन्होंने सुशांत की फैमिली को उनके डिप्रेशन के बारे में बताया था। उनकी बहन मीतू को बताया था।' एक्ट्रेस ने कहा कि 'सुशांत के साथ ये प्रॉब्लम है। मां के साथ भी थी। अच्छा है अब इलाज होगा और सुशांत ठीक हो जाएंगे।' 

27

इसके साथ ही रिया ने बहनों के साथ रिश्तों को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 'सुशांत का अगर उनके परिवार से इतना अच्छा रिश्ता था तो बहनें जरूरत के वक्त सुशांत के साथ क्यों नहीं थीं। सुशांत जब चंडीगढ़ गए और अगर उन्हें लगता था कि मैं सुशांत को कंट्रोल कर रही हूं तो उन्होंने उन्हें को वहीं क्यों नहीं रोक लिया।'

37

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा कि 'सुशांत और उनकी बहनें-जीजा जब मिलते थे तो वो खुद चाहती थीं कि इनके रिश्ते अच्छे हों, लेकिन पता नहीं इनके बीच ऐसा क्या होता था कि अगले ही दिन ये लोग अलग-अलग हो जाते थे। जब वॉटरस्टोन में सुशांत का इलाज चल रहा था, तब भी उनकी बहन वहां आई थीं, लेकिन वो वहां से रात को ही क्यों चली गईं। अगर, वहां कुछ ऐसा हो रहा था जो अजीब था तो बहन ने तब क्यों नहीं रोका।'

47

रिया ने आगे बताया कि 'उनके और प्रियंका के बीच घटना हुई थी। उन्होंने रिया को शराब के नशे में मोलेस्ट करने की कोशिश की। उन्होंने ये बात सुशांत को बताई, उनका बहन से खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद सुशांत ने उन्हें मैसेज किया कि प्रियंका उन्हें मैनिपुलेट करने की कोशिश कर रही हैं। 

57

रिया ने बताया कि 'इसके बाद प्रियंका तो सुशांत पर केस करने वाली थीं। लेकिन, बावजूद इसके उन्होंने वॉटरस्टोन रिजॉर्ट में प्रियंका को गले लगाया कि आपके भाई को आपकी जरूरत है। उनका इलाज चल रहा है। लेकिन, फिर भी वो वहां से चली गईं। इतना प्यार था तो वो वहां रुकती।'

67

इसके साथ ही रिया 17 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने वाले आरोपों पर कहा कि 'सुशांत के पिता को कैसे पता कि उनके बेटे के अकाउंट में 17 करोड़ रुपए हैं। जब वो उनसे बात ही नहीं करते थे।' 

77

फोटो सोर्स- गूगल।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos