PHOTOS: अंदर से बेहद खूबसूरत है सुष्मिता सेन का घर, लिविंग रूम से बेडरूम एरिया तक दिखता है ऐसा

Published : Jun 06, 2021, 02:22 PM IST

मुंबई। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने पिछले साल वेब सीरिज 'आर्या' से कमबैक किया है। इस फिल्म में सुष्मिता की एक्टिंग को चौतरफा तारीफ मिली है। फिल्म में सुष्मिता ने आर्या सरीन का किरदार निभाया है, जो अपने पति की हत्या के बाद तीन-तीन बच्चों को संभालने के साथ ही दुश्मनों से अकेले लड़ती है। 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर इतिहास रचने वाली सुष्मिता सेन मुंबई में अपनी दो बेटियों रिनी और अलीशा के साथ रहती हैं। सुष्मिता जिस आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं, उसमें लिविंग रूम से लेकर बेडरूम कम वर्कआउट रूम और डांस स्टूडियो तक सबकुछ है। 

PREV
19
PHOTOS: अंदर से बेहद खूबसूरत है सुष्मिता सेन का घर, लिविंग रूम से बेडरूम एरिया तक दिखता है ऐसा

सुष्मिता सेन के घर में लिविंग रूम की बात करें तो इसमें वुडन टेबल के साथ मैटेलिक सीट वाले सोफा और शीशे के कैबिनेट हैं। यह हॉल काफी बड़ा और खूबसूरत है। 

29

सुष्मिता सेन के बेडरूम की बात करें तो सफेद दीवारों वाले इस रूम में बड़ा-सा बेड लगा हुआ है। इसमें वुडन हैडबोर्ड और बड़ी सी खिड़की है। इसके साथ ही इस कमरे में लैंप भी लगे हुए हैं। 
 

39

सुष्मिता सेन अपने बेडरूम में ही वर्कआउट भी करती हैं। एक्ट्रेस ने बेडरूम को ही जिम बना रखा है और यहीं से वीडियो शेयर करती हैं। कई बार सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वर्कआउट करती भी नजर आ चुकी हैं। 

49

सीटिंग एरिया की बात करें तो ये सुष्मिता के घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। यहां बेहद सुंदर पेंटिंग्स लगी हुई हैं। इसके साथ ही यहां सुन्दर फ्लोर के साथ क्रीम कलर का सोफा और डार्क ब्राउन कुशन लगे हैं। वुडेन कपबोर्ड को भी इस कमरे में देखा जा सकता है। 
 

59

इसी कमरे में सुष्मिता की बड़ी बेटी रिनी अपनी कत्थक क्लास भी लेती हैं। इसके अलावा जब भी कोई सेलिब्रेशन करना होता है तो इसी जगह पर होता है। 

69

बता दें, सुष्मिता सेन 45 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं, लेकिन सिंगल मदर हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में ही बेटी रिनी को गोद लिया था। अब उनकी बड़ी बेटी 20 साल की हो चुकी है।
 

79

सुष्मिता सेन 45 साल की उम्र में खुद से 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। उनके साथ वो रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं वो बीते कुछ महीनों पहले ही शादी को लेकर भी चर्चा में रही थीं।

89

सुष्मिता और रोहमन को लेकर कहा जा रहा था कि ये कपल इस साल के आखिरी में शादी के बंधन में बंध सकता है, लेकिन अब कोरोना महामारी के चलते नहीं लग रहा है कि उनकी शादी इस साल होगी।

99

बेटियों रिनी और अलीशा के साथ सुष्मिता सेन।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories