शादी के बाद सुष्मिता सेन की भाभी ने पहली बार मनाया ये त्योहार, लॉकडाउन के बीच ऐसे की पूजा

Published : Mar 28, 2020, 01:21 PM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने इंस्टाग्रा अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वो शादी के बाद पहली बार गणगौर मनाते हुए दिख रही हैं। 27 मार्च को गणगौर का त्योहार मनाया गया था। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में एक्ट्रसे का ट्रैडिशनल लुक देखने के लिए मिल रहा है। 

PREV
17
शादी के बाद सुष्मिता सेन की भाभी ने पहली बार मनाया ये त्योहार, लॉकडाउन के बीच ऐसे की पूजा
इन तस्वीरों में चारु असोपा मांग टीका, हैवी नेकलेस और लाल साड़ी में राजस्थानी लिवाज में नजर आ रही हैं। इस लिवाज में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
27
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पहली गणगौर के बारे बात करते हुए कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण वो घर से बाहर नहीं जा पा रहीं हैं। ऐसे में घर को सजाने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं था। इसलिए पूजा में उन्होंने घास की जगह ज्वार का इस्तेमाल किया।
37
चारु ने कहा कि सौभाग्य से उनकी मां ने कोरोना वायरस के फैलने से पहले ही बीकानेर से गणगौर के लिए जरुरी सामान भेज दिया था। पूजा के दौरान एक्ट्रेस के पास मीठा भी नहीं था तो उन्होंने घर पर ही प्रसाद बनाया।
47
गणगौर के बारे में बात करते हुए आगे चारु ने कहा कि गणगौर का त्योहार राजस्थान में मनाया जाता है। इसे शादीशुदा और कुंवारी दोनों ही लड़कियां सेलिब्रेट करती हैं। इसमें पार्वती और शिव की पूजा की जाती है।
57
शादी के बाद ये उनकी पहली गणगौर थी, इसलिए उन्होंने एक सुंदर सी लाल साड़ी पहनी। जैसा की लॉकडाउन के चलते घर में कोई बड़ा बुजुर्ग नहीं था तो उन्होंने फोन पर पूछ-पूछ कर सारे काम किए। राजीव ने इसमें उनकी बहुत मदद की।
67
बता दें, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा ने पिछले साल 16 जून 2019 को शादी की थी। इसके बाद से दोनों की खूब सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे, जिसमें दोनों क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए थे।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories