नंगे पैर घर की ओर जा रहे मजदूरों की स्वरा भास्कर ने की मदद, बांटे जूते-चप्पल

Published : May 30, 2020, 09:00 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस का खतरा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे संक्रमण के मामल हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में सरकार लॉकडाउन के पांचवे चरण भी विचार-विमर्श कर रही है। इसे सरकार देशभर में नए नियमों के साथ लागू कर सकती है। ऐसे में लॉकडाउन की मार मजदूरों को ज्यादा झेलनी पड़ी है। वो अपने घरों की ओर पैदल ही जा रहे हैं। उनकी स्टार्स मदद भी कर रहे हैं। अब स्वरा भास्कर ने भी उनकी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।   

PREV
16
नंगे पैर घर की ओर जा रहे मजदूरों की स्वरा भास्कर ने की मदद, बांटे जूते-चप्पल

स्वरा भास्कर ने दिल्ली के प्रवासी मजदूरों की मदद करने की ठानी है। एक्ट्रेस ने खुद सड़क पर आ सभी मजदूरों को जूते-चप्पल दान किए हैं। उन्होंने एक चप्पल-जूते बनाने वाली कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। उनकी मदद से स्वरा ने इन मजदूरों को नंगे पांव जाने से बचाया है। 

26

स्वरा ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर किए हैं। फोटो में स्वरा अपने हाथों से इन प्रवासी मजदूरों को चप्पल पहना रही हैं। वो कई लोगों को जूते भी दान करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस की इस पहल की सब तरफ चर्चा हो रही है और लोग भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स बॉक्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

36

स्वरा भास्कर ने एक लंबी पोस्ट लिख प्रवासी मजदूरों की समस्या पर रोशनी भी डाली है और अपनी इस मुहिम के बारे में भी बताया है। स्वरा कहती हैं, 'प्रवासी मजदूरों का ये पलायन काफी दुख देता है। लाखों मजदूरों ने पैदल ही कई किलोमीटर की यात्रा तय की है। कई बार इनके पास जूते-चप्पल भी नहीं होते। ये ऐसी सच्चाई है जिससे बचा नहीं जा सकता।'

46

स्वरा ने आगे की पोस्ट चप्पल-जूते बनाने वाली कंपनियों का शुक्रिया अदा किया। क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरो में 500 जूते-चप्पल का वितरण किए। 
 

56

वायरल हो रहीं फोटोज में स्वरा खुद अपने हाथों से महिलाओं को चप्पल पहना रही हैं। वो बच्चों को भी चप्पल बांटती दिख रही हैं। उन चप्पलों को मिलने के बाद बच्चों की खुशी देखते ही बन रही है।

66

बता दें कि स्वरा भास्कर प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में भी मदद कर रही हैं। वो कोशिश कर रही हैं कि हर जरूरतमंद सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने घर पहुंच सके। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर बताया था कि कई लोगों के नाम श्रमिक स्पेशल ट्रेन में शामिल किए गए हैं। कई लोगों के लिए आवेदन भी भेजे गए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories