Swara Bhasker ने साड़ी और लहंगे में दिया कातिलाना लुक्स, फैंस बोले- कहर बरपाया जा रहा है

Published : Feb 24, 2022, 10:26 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) उन अभिनेत्रियों में जानी जाती हैं जो देश-दुनिया के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। सामाजिक मुद्दा हो या फिर राजनैतिक हर जगह वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपनी राय के साथ-साथ ग्लैमरस अवतार को भी शेयर करती हैं। वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट...हर ड्रेस में वो परफेक्ट दिखती हैं। अभिनेत्री ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी और लहंगे में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं स्वरा भास्कर का देसी अंदाज....

PREV
18
Swara Bhasker ने साड़ी और लहंगे में दिया कातिलाना लुक्स, फैंस बोले- कहर बरपाया जा रहा है

विवादित एक्ट्रेस में शुमार स्वरा भास्कर ने मरुन साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनकी हर अदा पर चाहनेवाले कुर्बान हो रहे हैं।

28

स्वरा भास्कर ने प्रिटेंड शिफॉन साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना है। साड़ी में उनका लुक काफी परफेक्ट दिख रहा है।

38

अभिनेत्री ने इसके साथ गले में डायमंड का चोकर पहना है। वहीं, डायमंड के ही एयरिंग से इसे पेयर किया है। उनकी ज्वेलरी इस लुक पर परफेक्ट मैच कर रही है।

48

स्वरा ने हैवी मेकअप किया है। डार्क लिपिस्टिक के साथ उन्होंने आंखों को भी हाइलाइट्स किया है। स्वरा ने बालों को पीछे से बांधते हुए आगे लट निकाली हुई नजर आ रही है।

58

स्वरा साड़ी के अलावा हाल ही में एक लहंगे में भी तस्वीर शेयर की। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। लेकिन इसके साथ उनका बढ़ा वजन भी दिख रहा है। इस बात को एक फैंस नोटिस करते हुए कहा कि आपका वजन बढ़ गया है आप जल्दी से शादी कर लो नहीं तो कोई लड़का पसंद नहीं करेगा।

68

स्वरा जितनी खूबसूरत इंडियन ड्रेस में लगती हैं उतनी ही वेस्टर्न ड्रेस में भी दिखाई देती है। ये तस्वीर इसकी बानगी है।

78

स्वरा भास्कर हाल ही में हिजाब पर बयान दे कर चर्चा में आ गई थी।अभिनेत्री को द्रौपदी चीर हरण की तुलना हिजाब विवाद से कर दी थी। जिसकी वजह से वो आलोचनाओं का शिकार हो गई थीं।

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा को पिछली बार ओटीटी फिल्म भाग बिनी भाग में देखा गया था। इसके अलावा वे फ्लेश और रसभरी में भी काम करती नजर आईं थीं।फिल्म शीर कोरमा में स्वरा नजर आने वाली हैं।

और पढ़ें:

RUSSIA-UKRAINE WAR से बाल-बाल बची URVASHI RAUTELA, जानें यूक्रेन में क्या कर रही थी एक्ट्रेस

Robot 2.0 से लेकर साउथ इंडिया की इन मूवीज की शूटिंग यूक्रेन की खूबसूरत वादियों में हुई, अब मची है तबाही

Sadhguru की शरण में पति सूरज संग पहुंची मौनी रॉय, रेड साड़ी में कुछ इस तरह लिया आशीर्वाद

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories