मुंबई. तापसी पन्नू आज 33 साल की हो गई हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1987 में दिल्ली में हुआ था। वो एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 'पिंक', 'नाम शबाना', 'थप्पड़' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों से लोहा मनवा चुकी तापसी आज एक सफल एक्ट्रेस के तौर जानी जाती हैं। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर उनके सपने के आशियाने की इन साइड फोटोज आपको दिखा रहे हैं। इसे उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 2018 में खरीदा था।
तापसी पन्नू अपने नए घर में 2018 में ही शिफ्ट हो गई थीं। तब वो 'मनमर्जियां' शूटिंग कर रही थीं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर घर की फ्रंट फोटो शेयर करके दी थी। उन्होंने लिखा था कि वो जैसा घर चाहती थीं उन्होंने वैसे ही अपने सपने के आशियाने को सजाया है।
27
तापसी पन्नू ने बताया था कि उन्हें और उनकी बहन को यूरोपियन स्टाइल में डेकोरेशन बहुत पसंद है। वो बहन के साथ पुरानी सिटीज में घूमने भी जाया करती हैं। दोनों को वहां पर बैठकर कॉफी और चाय पीना बहुत पसंद है।
37
तापसी ने बताया था कि उन्हें घर की बालकनी बहुत पसंद है, जहां से उन्हें दिन की शुरुआत करना बेहद पसंद है। वहां पर ही वो योगा करती हैं और सुबह कॉफी का भी आनंद लेती हैं।
47
तापसी पन्नू ने घर की दीवारों के कलर पर भी विशेष ध्यान दिया है।
57
तापसी पन्नू के बेडरूम में चार पोस्टर बिस्तर, बेडहेड के ऊपर लटके हुए पोलरॉइड फोटोज है, जो उनके बेडरूम को और भी खूबसूरत बनाते हैं
67
तापसी पन्नू के घर में एक छोटा सा डाइनिंग एरिया है, जिसके चारों तरफ लकड़ी की चेयर्स लगी हुई है। वो अलग-अलग कलर की हैं।
77
घर में तापसी पन्नू और उनकी बहन खुला स्पेस योगा के लिए इस्तेमाल करती हैं।