शिल्पा की बहन से सलमान की एक्ट्रेस तक, 40 पार इन एक्ट्रेस की अबतक नहीं हुईं शादी : Photos

Published : Nov 04, 2019, 03:57 PM ISTUpdated : Nov 04, 2019, 04:00 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू 48 साल की हो गईं हैं। 4 नवंबर, 1971 को जन्मीं तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। 48 की उम्र में भी तब्बू अभी तक सिंगल है। सिर्फ तब्बू ही नहीं इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की। आज आपको इन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

PREV
15
शिल्पा की बहन से सलमान की एक्ट्रेस तक, 40 पार इन एक्ट्रेस की अबतक नहीं हुईं शादी : Photos
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी 40 साल की हो चुकी है। शमिता भी अनमैरिड हैं। उन्होंने 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'फरेब' (2005), 'जहर' (2005), 'बेवफा' (2005), 'मोहब्बत हो गई है तुमसे' (2006) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 2007 में आई फिल्म 'कैश' में नजर आई थीं। वहीं, 43 साल की अमीषा पटेल ने भी अभी तक शादी नहीं की। उन्होंने फिल्म 'कहो ना प्यार है' (2000) से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'गदरः एक प्रेम कथा' (2001), 'क्रांति' (2002), 'हमराज' (2002), 'एलान' (2005), 'हे बेबी' (2007), 'रेस 2' (2013) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। लंबे समय तक उनका अफेयर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रहा था।
25
43 साल की सुष्मिता सेन अभी तक सिंगल हैं, लेकिन दो बेटियों को गोद ले चुकी हैं। 2000 में उन्होंने पहली लड़की को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने रिनी रखा। रिनी अब करीब 18 साल की हो चुकी है। वहीं, जनवरी 2010 में उन्होंने एक और लड़की को गोद लिया, जिसका नाम उन्होंने अलीशा रखा।
35
नगमा 44 साल की है और अभी भी सिंगल हैं। नगमा ने फिल्म 'बागी' (1990) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'सनम बेवफा' (1992), 'किंग अंकल' (1993), 'सुहाग' (1994), 'कुंवारा' (2000), 'एक रिश्ता' (2001) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2007 में आई फिल्म 'बैक टू हनीमून' में नजर आई थीं।
45
48 साल की तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की। फिल्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से तब्बू बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थी। तब्बू ने 1994 में आई फिल्म 'पहला पहला प्यार' से डेब्यू किया था। उन्होंने 'विजयपथ' (1994), 'प्रेम' (1995), 'हकीकत' (1995), 'जीत' (1996), 'चाची 420' (1997), 'हेराफेरी' (2000), 'दिल ने फिर याद किया' (2001), 'हैदर' (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
55
काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी 40 साल की हो चुकी है और अभी भी अनमैरिड हैं। तनिषा ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'श्श..' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वे 'नील एंड निक्की' (2005), 'सरकार' (2005), 'वन टू थ्री' (2008), 'सरकार राज' (2008), 'तुम मिलो तो सही' (2010) फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार फिल्म 'अन्ना' (2016) में नजर आई थी। तनिषा रियलिटी शो 'बिग बॉस' की प्रतिभागी भी रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories