2 साल के तैमूर ने अपने बथर्ड के लिए मम्मी से की है एक बड़ी फरमाइश, खुद करीना ने किया खुलासा

Published : Dec 14, 2019, 10:41 AM ISTUpdated : Dec 15, 2019, 04:26 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान। तैमूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहता है। अब तो तैमूर न सिर्फ मीडिया फोटोग्राफर्स से बात करते हैं बल्कि कभी-कभी गुस्सा आने पर उन्हें डांट भी देते हैं। बता दें कि 20 दिसंबर को तैमूर 3 साल के हो जाएंगे। बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की इस बार करीना ने खास प्लानिंग की है। इतना ही नहीं 2 साल के तैमूर ने इस बार मम्मी से अपने बर्थडे के लिए एक खास फरमाइश भी की है। 

PREV
16
2 साल के तैमूर ने अपने बथर्ड के लिए मम्मी से की है एक बड़ी फरमाइश, खुद करीना ने किया खुलासा
जल्द ही सैफ और करीना का लाडला अपना तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट करेगा। उन्होंने इस बार मम्मी से अपने फेवरेट केक की फरमाइश भी बता दी है।
26
करीना ने एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि तैमूर ने इस बार के बर्थड के लिए एक सैंटा केक और एक हल्क वाला केक मांगा है।
36
जब करीना से पूछा गया कि दो केक किसलिए तो उन्होंने जवाब दिया, "आखिरकार वो एक कपूर है।"
46
करीना ने इस साल बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्लानिंग्स भी रिवील की है। उन्होंने बताया कि इस बार वो फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के लिए मुंबई में ही होंगी, इसलिए बर्थडे सेलिब्रेशन यहीं पर होगा।
56
करीना ने बताया कि बर्थडे सेलिब्रेशन में फैमिली के लोगों के अलावा उनके 10-20 दोस्त होंगे। सभी एक साथ वक्त बिताएंगे और एन्जॉय करेंगे।
66
बता दें कि तैमूर 2 साल पहले 20 दिसंबर 2016 को पैदा हुए थे और उनके नाम को लेकर अच्छा खासा विवाद हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories