पापा सैफ के कंधे पर बैठकर फिर हॉलिडे पर गए तैमूर, दिए ऐसे रिएक्शन

मुंबई. सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही फैंस के चहेते रहे हैं। वे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। फैंस उनकी झलक पाने के लिए भी काफी उतावले होते हैं। बचपन से ही लाइमलाइट में रहे तैमूर अब कैमरे के साथ भी फैमिलियर हो गए हैं। अब वो डरते नहीं हैं बल्कि शानदार पोज में फोटो क्लिक करवाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 18, 2019 10:57 AM IST

15
पापा सैफ के कंधे पर बैठकर फिर हॉलिडे पर गए तैमूर, दिए ऐसे रिएक्शन
हाल ही में, तैमूर मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ के साथ ऐयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दरअसल, वे उनके साथ एक बार फिर से हॉलिडे के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान छोटे नवाब सैफ के कंधों पर बैठे नजर आए।
25
कैमरे को देख तैमूर ने शानदार पोज दिए और मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान करीना ने जींस और ब्राउन कलर की जैकेट पहनी हुई थी और सैफ ने ब्लू एंड व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।
35
तैमूर फोटोग्राफर्स को देखकर अजीब रिएक्शन भी देते हैं। लेकिन उनका हर अंदाज लोगों का बहुत भाता है।
45
इसके अलावा तैमूर के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में तैमूर का एक बैलून खेलते हुए वीडियो सामने आया था।
55
पापा के कंधे पर बैठकर मस्ती करते छोटे नवाब।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos