जिस एक्टर के साथ माधुरी दीक्षित ने किया था डेब्यू, 61 की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ उसका निधन

Published : Feb 18, 2020, 10:41 AM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 10:37 AM IST

मुंबई. एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपनी बेटी से मिलने मुंबई आए थे। जब वह कोलकाता वापस रवाना हो रहे थे तब एयरपोर्ट पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें जुहू के अस्पताल लाया गया। सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। वे 61 साल के थे। उन्होंने बंगाली फिल्मों में विशेषतौर पर काम किया था।

PREV
17
जिस एक्टर के साथ माधुरी दीक्षित ने किया था डेब्यू, 61 की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ उसका निधन
बता दें कि माधुरी दीक्षित ने जिस सुपरफ्लॉप फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था तापस उस फिल्म के लीड हीरो थे। तापस ने इस पहली हिंदी फिल्म का नाम अबोध था।
27
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें दिल से संबंधित समस्या पहले भी थीं और वह पिछले दो साल में कई बार इसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती रहे थे।
37
पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में जन्मे तापस ने ग्रेजुएशन बायो साइंस में हूगली मोहसिन कॉलेज से किया था। 22 साल की उम्र में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।
47
1980 में उन्होंने तरुण मजूमदार की बंगाली फिल्म दादर कीर्ति से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ मधु रॉय चौधरी, देबर्शी रॉय और संध्या रॉय थीं।
57
बंगाली सिनेमा में चार साल काम करने के बाद वे बॉलीवुड आए थे। बता दें कि अपने 30 साल के करियर में तापस ने कई नामी स्टार्स के साथ काम किया। तापस के घर में पत्नी नंदिनी और बेटी सोहिनी पॉल हैं।
67
उन्होंने 'साहेब (1981), 'परबत प्रिया (1984), 'भालोबाशा भालोबाशा (1985), 'अनुरागर चोयन (1986) और 'अमर बंधन (1986) जैसी कई हिट फिल्में दी। फिल्म 'साहेब (1981) के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
77
तापस कृष्णानगर से दो बार सांसद और अलीपुर से विधायक रह चुके हैं। सीबीआई ने 2016 में रोज वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories