Published : Jan 14, 2022, 10:16 PM ISTUpdated : Jan 14, 2022, 10:36 PM IST
मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi prakash) धूम मचा रही हैं। फिनाले विक में पहुंचने के लिए वो प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) के साथ लोहा ले रही हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) की टीवी सीरियल 'नागिन'(Naagin) के लिए उन्हें एप्रोच किया गया है। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के इस सीजन की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। नागिन के मेकर्स अब उन पर दांव खेलना चाह रहे हैं। आइए देखते हैं अदाकारा का ग्लैमरस अवतार...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश को मेकर्स नागिन 6 में लेना चाहते हैं। मेकर्स के मुताबिक वो अदाकारा को बिग बॉस से निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उनके साथ ऑफर के बारे में डिस्कस करेंगे।
27
जैसे ही फैंस को इस बाबत जानकारी मिली वो काफी उत्साहित हो गए हैं। नागिन 6 में तेजस्वी को देखने के लिए अब उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
37
सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' में रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) और महक चहल (Mehak Chahal) की कास्टिंग पहले ही हो चुकी है। अब तेजस्वी प्रकाश को हिस्सा बनाने की चर्चा हर जगह पर हैं।
47
बेहद ही खूबसूरत तेजस्वी प्रकाश की पहचान 'जोड़ी रिश्तों के सुर' से हुई। उनके कैरेक्टर का नाम रागिनी था। इसके अलावा वो रिश्ता लिखेंगे हम नया, पहरेदार पिया की में नजर आईं।
57
तेजस्वी प्रकाश खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं। इसमें वो खतरनाक स्टंट करती दिखाई दीं।
67
बिग बॉस में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा पर दिल हार बैठी हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। कभी-कभी दोनों के बीच लड़ाई भी देखने को दर्शक को मिल रही है।। ट्विटर पर दोनों तेजरन नाम से ट्रेंड भी हुए हैं।
77
हाल के एपिसोड में सलमान खान के कई खुलासे के बाद तेजस्वी प्रकाश अकेले ही गेम खेल रही हैं। उन्हें लगता है कि करण उनका साथ ना देकर शमिता की तरफ हैं। उन्हें विनर के तौर पर लोग देख रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।