Published : Sep 27, 2020, 06:53 PM ISTUpdated : Sep 27, 2020, 07:21 PM IST
मुंबई। 'दिलबर-दिलबर' गाने से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिलहाल सोनी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancers) में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसी बीच, उन्हीं के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शो के ही दूसरे जज और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terrence Lewis) उनके हिप्स पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग टेरेंस लुईस को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। Bare H@rami hai BKL 😡#GutterBollywood thoo BC pic.twitter.com/AY6lnGexmc
— 𝐁𝐚𝐛𝐚 𝐘𝐞𝐠𝐚 𝐏𝐚𝐧𝐝𝐢𝐭 𝟓.𝟎 🇮🇳 (@Babaaagaya) September 26, 2020
वायरल वीडियो 12 सितंबर को ऑनएयर हुए शो का बताया जा रहा है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम के साथ बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसी दौरान जब शो के तीनों जज उन्हें वेलकम करने के लिए झुक रहे थे तो टेरेंस ने नोरा फतेही के हिप्स पर हाथ मारा। हालांकि, इस दौरान नोरा बिल्कुल नॉर्मल रहीं और उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन टेरेंस की ये हरकत कैमरे ने पकड़ ली।
211
वीडियो में टेरेंस को नोरा के साथ गलत हरकत करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि यही बॉलीवुड का असली चेहरा है। वहीं, कुछ इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि नोरा ने क्यों रिएक्ट नहीं किया।
311
इस यूजर ने लिखा, 'पहले मैंने सोचा गलती से भी हो सकता है लेकिन अगर गलती से आपका हाथ किसी को लगता है तो आप फौरन सॉरी कहते हैं। यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
411
वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, अगर हाथ गलती से भी लगा, ऐसा कहा जाए तो आप पहले देखिए कि प्रणाम करते समय दोनों हाथ एक साथ मूव करते हैं और हाथ सीधे आने चाहिए उसका हाथ टेढ़ा कैसे आ गया?
511
एक शख्स ने लिखा, 'नोरा फतेही से भी क्या उम्मीद कर सकते हैं, वो बुलिवुड से ताल्लुक रखती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक ही थाली के चट्टे-बट्टे..कोई साफ सुथरा नजर नहीं आता।'
611
एक और शख्स ने लिखा, 'वो कनाडाई नागरिक है और वर्किंग वीजा पर है। इसके जैसे लोग ही उसे काम देते हैं। अगर वो शिकायत करना शुरू कर दे तो कोई उसे काम नहीं देगा। वो किसी रियलिटी शो में जज, होस्ट, कंटेस्टेंट या किसी अन्य रूप में नहीं दिखाई देगी। मुझे लगता है कि जब तक उसे काम मिल रहा है वो चुप रहेगी।'
711
एक ने लिखा, यहां सब बिकता है, लाइव हो रहा है। बहुत गंदा माहौल है वहां, बहुत नजदीक से देखा है, आप सोच भी नहीं सकते। काम नहीं मिलता।
811
एक अन्य यूजर ने लिखा कि नोरा फतेही आपने उनसे कुछ क्यों नहीं कहा? क्या आपको अपने करियर की चिंता सता रही थी, जिसकी वजह से आप चुप रह गईं।
911
बता दें कि शो में नोरा फतेही की एंट्री मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुई थी। उन्हीं की जगह पर नोरा को शो में गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका के लिए चुना गया है।
1011
शुरुआत में नोरा को सिर्फ दो 2 एपिसोड शूट करने के लिए साइन किया गया था, लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद भी मलाइका के आराम करने की वजह से नोरा का कॉन्ट्रैक्ट कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
1111
नोरा फतेही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।