Deepika padukone समेत इन सेलेब्स ने कराए छोटे बाल, फिर ट्रेंड में आए शॉर्ट हेयर कट

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। एक बार फिर से वो सुर्खियों में हैं। अपने नए हेयरस्टाइल (Deepika Padukone New Hairstyle) को लेकर वो सुर्खियों में हैं। उनका ये लुक्स फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में शॉर्ट हेयर का फैंस तेजी से चल पड़ा है। बॉलीवुड से जुड़े कई फेमस चेहरों ने शॉर्ट हेयर कट लिया है। जिसमें एक नाम अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी है। इसके अलावा भी कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने लंबे बालों की कुर्बानी दे दी। आइए देखते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेस ने छोटे बाल कराकर लिया नया अवतार...

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 2:17 PM IST

18
Deepika padukone समेत इन सेलेब्स ने कराए छोटे बाल, फिर ट्रेंड में आए शॉर्ट हेयर कट

'गहराइयां' फेम दीपिका पादुकोण ने नया लुक लिया है। उन्होंने अपने छोटे बाल कराके सबको हैरान कर दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हेयरस्टाइलिस्ट क्लैराबेल सलडाना से उन्होंने बालों का मेकोवर कराया। उनके नए लुक्स को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

28

अनुष्का शर्मा भी अपने बालों को छोटा कर रखा है।  शॉर्ट हेयर उनपर काफी सूट करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान उनके काफी बाल गिर रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने अपने बालों को छोटा करा लिया। अगर आप न्यू मॉम्स हैं तो अपने हेयरफॉल से बचने के लिए इस लुक्स को ट्राइ कर सकती हैं। इनकी केयर करना, इन्हें मैनेज करना आसान होता है। 

38

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) लंबे बालों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जब वो शॉर्ट हेयर में नजर आईं तो लोगों को यकीन नहीं हुआ कि वो इसमें भी इतनी खूबसूरत लग सकती हैं।  हाल ही में सुष्मिता की एक मेजर सर्जरी हुई जिसके लिए उन्होंने अपने बालों को छोटा करवाया था। मानना पड़ेगा कि वो इस बॉब हेयरकट को काफी खूबसूरती से रॉक कर रही हैं।
 

48

हिना खान (Hina Khan) टीवी से निकलकर अब बॉलीवुड का सफर कर रही हैं। उन्होंने ने भी अपने लंबे बालों को शॉर्ट करा लिया है। अपने शॉर्ट हेयर में वो काफी आकर्षक लगती हैं। आप भी उनके स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। 

58

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी इन दिनों छोटे बालों में नजर आ रही हैं। उनका लेटेस्ट लुक्स लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शॉर्ट हेयर में वो काफी यंग नजर आती हैं।  
 

68

सोनाली बेंद्रे (sonali bendre) कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान अपने सारे बाल खो दिए थे। लेकिन जब वो ठीक हुई तब से लेकर अब तक वो अपने शॉर्ट हेयर ही रखती हैं। वो शॉर्ट हेयर में ज्यादा ग्लैमरस लगती हैं। वो डार्क ब्राउन बालों में ब्लॉण्ड और कैरेमल हाइलाइट्स लगाकर इसे और आकर्षक बनाती नजर आती हैं।

78

मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) तो पिछले कई सालों से बॉब कट में दिखाई देती हैं। उनका ये हेयर कट वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक आउटफिट्स में भी जंचता है। मंदिरा का ये हेयरस्टाइल सबूत है कि देसी आउटफिट्स के साथ भी शॉर्ट हेयर रॉक कर सकते हैं।
 

88

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने भी अपने बालों को शॉर्ट कर रखा है। वो अपनी खूबसूरती को खुद के लिए रखती हैं। किसी के कहने पर वो कोई भी काम नहीं करती हैं। इसलिए उन्हें हम ग्रे हेयर में भी देख सकते हैं। उनका कहना है कि जब मेरी मर्जी होगी तब मैं अपने बालों को कलर करूंगी। किसी के कहने पर नहीं। मैं जैसी हूं वो खुद के लिए हुए। शॉर्ट हेयर में नेहा भी सुंदर लगती हैं। 

और पढ़ें:

HOLI में साली पर रंग डाल PAWAN SINGH हुए बेकाबू, VIRAL हो रहा उनका ये गाना

Sushmita Sen के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के बीच चल रही अनबन,तस्वीरें दे रही गवाही

Urfi Javed ने व्हाइट लहंगे में बिखेरा हुस्न का जलवा, Video देख फैंस बोले-ऐसे ही सुंदर कपड़े पहना करो

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos