अजय देवगन ने भी अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किए। उन्होंने Devgan में से 'A' को हटा दिया। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Ajay Devgan हुआ करती थी। जिसे बाद में बदल कर Ajay Devgn कर दिया गया। दरअसल, अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्पेलिंग में बदलाव अपने मां वीणा के कहने पर किया। उनकी मां को बदली हुई स्पेलिंग ज्यादा पसंद थी। हालांकि स्पेलिंग में चेंज के बाद उनकी रिलीज हुई मूवी गोलमाल, सिंघम हिट साबित हुई। एक बात और बता दें कि अजय देवगन का ये नाम भी असली नहीं है। उनका असली नाम विशाल देवगन है।