कभी ऐसी दिखती थी टाइगर की गर्लफ्रेंड, अब रहती है 5 करोड़ के घर में, जीती है लग्जरी लाइफस्टाइल

Published : Jun 12, 2020, 07:56 PM ISTUpdated : Jun 13, 2020, 11:22 AM IST

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी 28 साल की हो चुकी हैं। 13 जून, 1992 को बरेली (यूपी) में जन्मी दिशा ने करियर की शुरुआत 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। हालांकि उन्हें सालभर बाद ही एमएस धोनी की बायोपिक में काम करने का मौका मिल गया। इस फिल्म के बाद दिशा का करियर चल निकला और उन्होंने अपने 5 साल के करियर में अब तक करीब 7 फिल्मों में काम किया है। हालांकि बावजूद इसके दिशा पाटनी की शान-ओ-शौकत में कोई कमी नहीं है। 

PREV
19
कभी ऐसी दिखती थी टाइगर की गर्लफ्रेंड, अब रहती है 5 करोड़ के घर में, जीती है लग्जरी लाइफस्टाइल

दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट किया था। दिशा के इस घर का नाम 'लिटिल हट' है। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है।

29

बात अगर दिशा के कार कलेक्शन की करें तो उनके पास 52 लाख रुपए की BMW 5 Series, 60 लाख की कीमत वाली Jaguar F-Pace, 56 लाख रु. की कीमत वाली Mercedes E220 और 54 लाख की Audi A6 है। इन कारों की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा है। 

39

दिशा पाटनी और उनकी फैमिली मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली है। हालांकि उनके पिता जगदीश पाटनी जब बरेली आ गए तो पूरा परिवार यहीं शिफ्ट हो गया। 

49

दिशा के पिता जगदीश पाटनी पुलिस विभाग में सीओ (विजिलेंस) की पोस्ट पर हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन खुशबू इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं। खुशबू और दिशा का एक छोटा भाई सूर्यांश है, जो अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा है।

59

वैसे, जितनी खूबसूरत दिशा है, उतनी ही ब्यूटीफुल उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी भी हैं। खुशबू ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। खास बात ये है कि दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ भी उनके फॉलोवर्स में शामिल हैं।

69

2011 में 12th पास करने के बाद दिशा ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां कॉलेज में हुई फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया। इसके बाद उन्होंने मिस लखनऊ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया। मिस लखनऊ बनने के बाद दिशा पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रहीं।

79

2015 में पहली बार कैडबरी डेरी मिल्क के ऐड से दिशा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया। 

89

2016 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में काम किया। दिशा अब तक एमएस धोनी, कुंगफू योगा, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बागी 2, भारत, मलंग और बागी 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

99

दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधे' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो आशिमा छिब्बर की एक और फिल्म केटीना में भी नजर आएंगी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories