Published : Mar 19, 2022, 02:00 PM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 02:15 PM IST
मुंबई। टीवी की नागिन मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों श्रीलंका में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। मौनी ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो ग्रे कलर की बिकिनी में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो में मौनी रॉय बिकिनी पहने पूल में नजर आ रही हैं। वहीं एक और फोटो में एक्ट्रेस बड़ी-सी हैट लगाए अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट करती दिखी रही है। मौनी रॉय को इस अंदाज में देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मौनी का अंदाज देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स..
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Belle of the ball. मौनी की फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हॉटी। एक और शख्स ने कमेंट किया- सेक्सी मौनी। इसके साथ ही कई लोगों ने फायर और हार्ट इमोजी भी बनाए।
28
बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इसी साल 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से गोवा में शादी की। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए कश्मीर गया था। मौनी ने हनीमून ट्रिप की कुछ फोटोज भी शेयर की थीं, जिनमें कपल कभी बर्फीली वादियों में तो कभी होटल में नजर आया था।
38
मौनी राय (Mouni Roy) के पति सूरज नांबियार एक बैंकर हैं और वो दुबई में रहते हैं। सूरज और मौनी की पहली मुलाकात दिसंबर 2019 में दुबई के एक नाइट क्लब में हुई थी। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद सूरज और मौनी (Mouni Roy) एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी।
48
रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज नाम्बियार के परिवार से शादी की बात करने के लिए मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी दोस्त मंदिरा बेदी को ही आगे किया था। इसके बाद मौनी और सूरज की फैमिली मंदिरा बेदी के घर पर ही पहली बार मिली थीं। यही वजह है कि मौनी की शादी की हर एक रस्म में मंदिरा बेदी सबसे आगे रहीं।
58
बंगाली परिवार में जन्मी मौनी ने अपनी पढ़ाई सेंट्रल स्कूल से पूरी की और उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर एक्टिंग करने लगी और फिल्मों में अपना हाथ अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गई।
68
2007 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की। इसके बाद उन्होंने कुछ और शोज में काम किया। मौनी रॉय को पहचान टीवी सीरियल 'देवों के देव...महादेव' से मिली थी। इसमें मौनी ने माता सती का रोल निभाया था। वहीं सीरयल में उनके साथ मोहित रैना ने भी काम किया था।
78
कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर मोहित और मौनी (Mouni Roy) का अफेयर शुरू हो गया था। कुछ साल तक अफेयर के बाद 2018 में मौनी और मोहित रैना का ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में मौनी ने खुद कहा था- मैं अकेली हूं और लंबे समय से ऐसे ही रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं और हमारे बीच अब कुछ भी नहीं है।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी काम कर रहे हैं। मौनी ने ने 2018 में आई फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी का किरदार निभाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।