64 साल पहले इस झोपड़ी में हुआ था बॉलीवुड के फेमस सिंगर का जन्म, फोटोज

Published : Dec 01, 2019, 02:15 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण रविवार 1 दिसंबर को अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका 1 दिसंबर, 1955 को बिहार के सुपौल में हुआ था। वे बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी और नेपाली फिल्मों के लिए भी गाने गा चुके हैं। उदित आज एक सफल सिंगर हैं लेकिन इससे पहले उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा। तो ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर दिखा रहे हैं उनका वो घर जिसमें 64  साल पहले उनका जन्म हुआ। 

PREV
16
64 साल पहले इस झोपड़ी में हुआ था बॉलीवुड के फेमस सिंगर का जन्म, फोटोज
उदित नारायण का जन्म ऐसे परिवार में हुआ, जिसका नाता भारत और नेपाल दोनों से था। उदित नेपाली परिवार में पैदा हुए और भारत में बिहार राज्य में उनका ननिहाल था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा नेपाल में ही प्राप्त की। बॉलीवुड से लगाव होने के कारण उन्होंने संगीत की शिक्षा लेना प्राथमिक शिक्षा के दौरान से शुरू कर दिया था।
26
उदित नारायण का पूरा नाम उदित नारायण झा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म से की थी। इस फिल्म का नाम 'सिंदूर' था। हालांकि, इस मूवी से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी। इसके बाद वो अपनी पहचान बनाने 1978 में मुंबई आ गए।
36
मुंबई आने के बाद काफी मशक्कत के बाद उदित को उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म 'उन्नीस-बीस' मिली। इस मूवी से उन्हें काम मिला लेकिन पहचान नहीं मिली।
46
मायानगरी मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए उदित को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा था। जिस गाने से उदित को पहचान मिली वो आमिर की फिल्म का था। बतौर लीड रोल आमिर खान ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
56
इस फिल्म में 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' सॉन्ग उदित नारायण ने गाया था। इस गाने के लिए पहली बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगिग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
66
35 साल बाद उदित ने अपने घर वापसी की थी तो गांव के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया था। सिंगर ने अपने घर और बाग बगीचों को घूम-घूमकर देखा था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories