Valentine Day 2022: Priyanka Chopra से Preity Zinta तक, इन हीरोइनों का आया विदेशियों पर दिल, बनाया हमसफर

मुंबई. 14 फरवरी यानी वेलेन्टाइन डे (Valentine Day 2022) दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर आम और खास इस दिन को सेलिब्रेट करना नहीं भूलता है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक इस दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई ऐसी हीरोइनें है, जिनका दिल विदेशियों पर आया। पहले दोनों में प्यार हुआ फिर शादी कर ली। इनमें से कुछ तो शादी के बाद विदेश जाकर ही बस गई वहीं, कुछ ऐसी भी है जो देश लौट आईं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) तक वे विदेशियों को अपना हमसफर बनाया। नीचे पढ़ें उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिनका दिल फॉरेनर्स पर आया...

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2022 6:52 AM IST

111
Valentine Day 2022: Priyanka Chopra से Preity Zinta तक, इन हीरोइनों का आया विदेशियों पर दिल, बनाया हमसफर

आपको बता दें कि एंटरनेटमेंट इंडस्ट्री की कई हीरोइनें ऐसी है, जिन्होंने अपनी शादी की भनक तक किसी को नहीं लगने दी। इतना ही नहीं इन्होंने विदेशियों के साथ अपने अफेयर तक की बात सभी से छुपा कर रखी। फिर अचानक शादी कर सभी को सरप्राइज दे दिया। 

211

माधुरी दीक्षित ने अमेरिका बेस्ड हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से 1999 में शादी की थी। शादी के बाद माधुरी अमेरिका चली गई थी। सालों वहां रहने के बाद वे फैमिली के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई। कपल के दो बेटे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब नेने, माधुरी से मिले थे तो उन्हें नहीं पता था वे बॉलीवुड की सुपरस्टार है। 

311

शिल्पा शेट्टी ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने 2009 में शादी की थी। शादी के बाद राज पत्नी के साथ मुंबई आकर बस गए। कपल के 2 बच्चे है। 

411

प्रीति जिंटा एक समय नेस वाडिया के साथ काफी रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद प्रिटी ने अमेरिकी बिनेसमैन जीन गुडइनफ से 2016 में शादी गुपचुप शादी की। शादी के 6 महीने बाद उन्होंने इसका खुलासा किया था। हाल ही में प्रिटी-जीन सरोगेसी से जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने हैं।

511

प्रियंका चोपड़ा का दिल हॉलीवुड सिंगर निक जोनस पर आया।  दोनों ने 2018 में शादी की। हालांकि, प्रियंका ने अपने अफेयर की भनक किसी को नहीं लगने दी थी। कुछ दिनों पहले ही कपल सरोगेसी के जरिए बेटी के पेरेंट्स बने हैं।

611

साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) ने टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेव से शादी की है। इन दोनों की मुलाकात मालदीव में हुई थी और देखते ही देखते ये मुलाकात प्यार में बदल गई। 2018 में श्रिया और आंद्रेई ने उदयपुर में शादी की थी। कपल की एक बेटी है।

711

सेलिना जेटली (Celina Jaitley) ने 2011 में ऑस्ट्रेलियन होटल बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि पीटर से शादी एक बाद सेलिना ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। कपल के 3 बच्चे हैं। 

811

 राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने 2012 में कंटेम्परेरी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से गुपचुप शादी की थी। आपको बता दें कि इस शादी की रिसेप्शन पार्टी 2013 में दी गई थी।

911


लिजा रे (lisa Ray) की शादी कैलिफोर्निया के मैनेजमेंट कंसलटेंट जेसन डेहनी से 2012 में हुई। लीजा की पहली बार जेसन से कनाडा में मुलाकात हुई थी। कपल की जुड़वां बेटियां है। 

1011

सुपर मॉडल और महज एक ही फिल्म में काम करने वाली मधु सप्रे (Madhu Sapre) ने इटली के बिजनेसमैन गिआन मारिया से 2001 में शादी की थी। शादी के बाद से मधु विदेश में ही रहती है। कपल की एक बेटी है।

1111

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने दिसंबर 2017 में हिंदू और ईसाई धर्म से अमेरिकी ब्वॉयप्रेंड ब्रेंट गोबले के साथ शादी की थी। आशका की ब्रेंट से पहली मुलाकात अमेरिका के लास वेगास में मुलाकात हुई थी। 

 

ये भी पढ़ें
Valentine Day 2022 : बॉलीवुड के इन 6 कपल्स ने वेलेंटाइन डे के दिन की शादी, लिस्ट में मुन्ना भाई और सर्किट भी

Madhubala Birthday: मोहब्बत वाले दिन पैदा हुई पर नहीं मिला सच्चा प्यार, घुट-घुटकर गुजारी सारी जिंदगी

Valentine Day 2022: Salman-Sangeeta से Akshay-Raveena तक, सगाई के बाद भी टूट गया इन सेलेब्स का रिश्ता

Valentine Day 2022: Katrina Kaif से TV की नागिन तक, शादी के बाद पहला वेलेंटाइन मना रहे ये 8 कपल

PHOTOS: भोजपुरी एक्ट्रेस लूलिया ने Yash Kumar से की सगाई, केक काटने के बाद एक-दूजे को पहनाई इंगेजमेंट रिंग

Celebs Spotted: मम्मी Kareena Kapoor संग घूमने निकले Taimur Ali Khan ने इन्हें देखते ही बजाई सिटी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos