8 साल इस एक्ट्रेस ने पति को छूने तक नहीं दिया, अब कर बैठी इतने करोड़ की डिमांड; आखिर क्या है वजह

Varsha Priyadarshini: बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती (Anubhav Mohanty) और उनकी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी (Varsha Priyadarshini) पिछले कुछ समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं। मोहंती ने अपनी बीवी पर आरोप लगाया है कि उनकी शादी को 8 साल हो चुके हैं, लेकिन वर्षा प्रियदर्शिनी ने उन्हें अब तक फिजिकल रिलेशन बनाने नहीं दिया। ऐसे में अनुभव मोहंती ने अदालत में तलाक की अर्जी लगाई है। वहीं दूसरी ओर वर्षा प्रियदर्शिनी ने भी पति अनुभव मोहंती पर आरोप लगाते हुए भारी भरकम पैसे की डिमांड कर दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2022 12:23 PM IST / Updated: Jun 15 2022, 10:43 AM IST

17
8 साल इस एक्ट्रेस ने पति को छूने तक नहीं दिया, अब कर बैठी इतने करोड़ की डिमांड; आखिर क्या है वजह

वर्षा ने सांसद पति अनुभव मोहंती पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वर्षा ने उनसे 15 करोड़ रुपए की डिमांड की है। वर्षा प्रियदर्शनी ने अपनी शिकायत में अनुभव मोहंती से 20,000 रु प्रति महीना मकान किराया और 50 हजार मेंटेनेंस देने की भी मांग की है।

27

बता दें कि अनुभव और वर्षा प्रियदर्शिनी की शादी 2014 में हुई थी। लेकिन शादी के 8 साल बाद भी दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बन पाए हैं। जब-जब अनुभव ने इस ओर बढ़ने की कोशिश की तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी। 

37

कई कोशिशों के बाद भी जब वर्षा ने उन्हें फिजिकल होने नहीं दिया तो आखिरकार अनुभव ने तलाक लेने का फैसला किया। बता दें कि शादी के कुछ साल बाद ही अनुभव और वर्षा में मनमुटाव शुरू हो गया था। 

47

2020 में अनुभव मोहंती ने दिल्ली की एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। सासंद मोहंती पत्नी वर्षा से शादी तोड़ना चाहते थे। मामले पर सुनवाई के बाद मार्च, 2021 में कोर्ट ने इस केस को ओडिशा के कटक में ट्रांसफर कर दिया।

57

वहीं वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी याचिका में अनुभव मोहंती पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। वर्षा ने अनुभव को आदतन शराबी होने के साथ ही ये आरोप भी लगाया है कि उनके कई महिलाओं से संबंध हैं। 
 

67

बता दें कि 40 साल के अनुभव मोहंती ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजेडी से सांसद हैं। उन्होंने 2019 में केंद्रपाड़ा से चुनाव जीता था। अनुभव मोहंती ने 27 अप्रैल 2013 को पॉलिटिक्स में एंट्री ली और बीजद में शामिल हो गए। इसके बाद 2014 में वो राज्यसभा के लिए चुने गए।

77

वहीं 37 साल की वर्षा प्रियदर्शिनी उड़िया और बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइन हैं। वर्षा की मां दीपा साहू भी उड़िया फिल्मों की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी मां से प्रभावित होकर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली। उन्हें फिल्मों में काम करते हुए 21 साल हो चुके हैं। 

ये भी देखें : 

कौन है वो एक्ट्रेस, जिसका पति बोला- शादी को 8 साल हो गए लेकिन बीवी छूने तक नहीं देती

बेहद सुंदर है इस सांसद की पत्नी, लेकिन शादी के 8 साल बाद भी पति को नहीं आने देती करीब

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos