21 बंदूकों की सलामी के साथ हुआ इस एक्टर का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये सेलेब्स

Published : Dec 20, 2019, 07:23 PM ISTUpdated : Dec 20, 2019, 08:08 PM IST

मुंबई/पुणे। गुजरे जमाने के जाने-माने एक्टर डॉ. श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे पुणे स्थित वैकुंठधाम शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 92 साल के श्रीराम लागू का 17 दिसंबर को निधन हो गया था। चूंकि उनके बेटे आनंद लागू अमेरिका में रहते हैं, इसलिए वहां से आने और अंतिम संस्कार की तैयारियों में तीन दिन का वक्त लग गया।  

PREV
17
21 बंदूकों की सलामी के साथ हुआ इस एक्टर का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये सेलेब्स
बता दें कि श्रीराम लागू को अंतिम सम्मान देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को बालगंधर्व रंगमंदिर में रखा गया। राष्ट्रीय तिरंगे में लिपटा, लागू का पार्थिव शरीर एक कांच के ताबूत में रखा गया था, जिसे बाद में खुले मैदान में लाया गया।
27
इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने श्रीराम लागू को 21 बंदूकों की सलामी दी। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुभाष देसाई ने श्मशान घाट पहुंचकर डॉ. लागू के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।
37
श्रीराम लागू के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से नाना पाटेकर, अमोल पालेकर, उर्मिला मातोंडकर, विजय केंकरे, डॉ. जब्बार पटेल और राज ठाकरे समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
47
डॉ. लागू ने 50 साल में हिंदी और मराठी की 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मराठी, हिंदी और गुजराती के 40 से ज्यादा नाटकों में काम किया। 20 मराठी प्ले भी डायरेक्ट किए।
57
डॉ. लागू को मराठी रंगमच के महान अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने 'घरौंदा', 'लावारिस', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'हेरा-फेरी', 'एक दिन अचानक' जैसी फिल्मों में भी किरदार निभाए।
67
श्रीराम लागू के पार्थिव शरीर पर तिरंगा रखा गया।
77
21 बंदूकों की सलामी के साथ श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार हुआ।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories