Victoria Beckham 25 सालों से हर दिन खाती हैं एक जैसा खाना, पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम का झलका दर्द

Published : Feb 03, 2022, 09:06 PM IST

मुंबई. इंग्लैंड की सिंगर से डिजाइनर बनी विक्टोरिया बेकहम (Victoria Beckham) पिछले 25 सालों से हर दिन एक ही तरह का खाना खाती हैं। पढ़कर हैरान हो गए ना। लेकिन यह  सच है इसका खुलासा उनके इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने किया है। विक्टोरिया डेविड बेकहम की पत्नी हैं। इनके पास दौलत की कोई कमी नहीं बावजूद इसके वो हर दिन एक ही तरह का खाना खाती हैं। चलिए बताते हैं विक्टोरिया क्या और क्यों एक जैसा खाना खाती हैं।

PREV
17
Victoria Beckham 25 सालों से हर दिन खाती हैं एक जैसा खाना, पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम का झलका दर्द

दरअसल, विक्टोरिया अपने फिगर का खास ख्याल रखती हैं। वो डाइट कॉन्सस हैं। पिछले 25 सालों से वो स्वाद से दूर हैं। सिंगर सिर्फ अपने खाने में ग्रील्ड मछली और उबली हुईं सब्जी खाती हैं। रिवर कैफे टेबल 4 पॉडकास्ट पर अपनी पत्नी के खाने की आदतों को लेकर डेविड ने खुलासा किया।
 

27

 डेविड ने बताया कि भोजन और शराब को लेकर वो बेहद ही इमोशनल इंसान हैं। वो चाहते है कि अगर वो कुछ बढ़िया खा रहे हैं तो उनके साथ बैठा शख्स भी उसका स्वाद लें। लेकिन उनकी तमन्ना अधूरी रह जाती है। क्योंकि उनकी पत्नी विक्टोरिया साथ में बैठती तो जरूर हैं, लेकिन वो उनका खाना शेयर नहीं करती हैं।

37

डेविड ने आगे बताया कि मैंने किसी ऐसी महिला से शादी की है जिसने पिछले 25 सालों से एक ही चीज खाई है। वह केवल ग्रील्ड मछली, उबली हुई सब्जियां खाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो शायद ही आगे अपने खाने की आदत में बदलवा करेंगी।

47

पूर्व फुटबॉल प्लेयर आगे कहते हैं कि शादी से पहले ही विक्टोरिया ने अपनी इस आदत के बारे में बता दी थीं। उन्होंने कहा था कि वो तेल, मक्खन और सॉस में पका खाना नहीं खाएंगी। वो मीट और डेयरी प्रोडक्ट भी नहीं लेती हैं। जन्मदिन पर फलों से बना केक मंगाती हैं। 

57

विक्टोरिया और डेविड के चार बच्चे हैं। ब्रुकलिन 22 साल के, रोमियो की उम्र 18 साल, क्रूज 16 साल के हुए वहीं, कपल का चौथा बच्चा हार्पर 9 साल का है। डेविड बताते हैं कि जब विक्टोरिया और बच्चे नहीं घर पर नहीं होते हैं तो वे खुश हो जाते हैं क्योंकि वो जो भी चाहे पका कर खा सकते हैं।
 

67

बता दें कि बेकहम 1996 से 2009 तक इंग्लैंड के लिए खेलें। इसके साथ वो मॉडल और बिजनेसमैन भी हैं। डेविड बेकहम 3 हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा संपत्‍त‍ि के मालिक हैं। 

77

डेविड और विक्टोरिया की मुलाकात एक चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान हुई और इसके बाद वे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 4 जुलाई 1999 को डेविड और विक्टोरिया विवाह बंधन में बंध गए थे।

और पढ़ें:

KARISHMA TANNA WEDDING: करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरेमनी की सामने आईं तस्वीरें, अदाकारा ने चुना है सबसे अलग लुक

4 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं Looop Lapeta, मूवी प्रमोशन के दौरान Taapsee Pannu का दिखा हॉट अंदाज

हार्ट सर्जरी के बाद Sunil Grover हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, फैंस को इस अंदाज में किया शुक्रिया

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories