शादी के डेढ़ साल बाद विराट कोहली का खुलासा, एक्ट्रेस से पहली मुलाकात में हो गया था ऐसा हाल

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। इस जोड़ी को लोग 'विरुष्का' के नाम से भी जानते हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। लेकिन शादी के करीब डेढ़ साल बाद विराट कोहली ने अनुष्का के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया है कि वे एक्ट्रेस से पहली मुलाकात के दौरान नर्वस हो गए थे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2019 1:30 PM IST / Updated: Sep 05 2019, 07:01 PM IST

15
शादी के डेढ़ साल बाद विराट कोहली का खुलासा, एक्ट्रेस से पहली मुलाकात में हो गया था ऐसा हाल
दरअसल, इस बात का खुलासा क्रिकेटर ने एक इंटरव्यू में किया। उनका कहना था कि विराट की अनुष्का से पहली मुलाकात एक शैम्पू की एड शूट करने के दौरान हुई थी। इसके बारे में उन्हें नहीं पता था कि ये एड विराट को अनुष्का के साथ शूट करना था। लेकिन जब उन्हें पता चला तो वे नर्वस हो गए।
25
इसके साथ ही क्रिकेटर बताते हैं कि जब अनुष्का सेट पर आईं तो विराट ने उनके सामने एक जोक मारा, जो एक्ट्रेस को अजीब लगा। इससे क्रिकेटर और भी परेशान हो गए। विराट ने बताया कि शुरुआत में ये शूट करीब 3 दिनों तक चला था। इससे दोनों की बातचीत बाद में ठीक हुई।
35
इस मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए और ये रिश्ता खद-ब-खुद आगे बढ़ता चला गया। बाद में दोनों को समय के साथ समझ में आ गया कि उनकी जिंदगी काफी हद तक एक जैसी रही है। दोनों अपनी-अपनी फील्ड में एक जैसी तरक्की कर रहे थे और ज्यादा वक्त बितता उससे पहले दोनों ने शादी का फैसला लिया।
45
इसके बाद विराट ने एक्ट्रेस से शादी को लेकर बात की और अनुष्का भी शादी के लिए मान गईं। आखिरकार दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी कर ली। बता दें, इनकी मैरिज को प्राइवेट रखा गया था। केवल खास मेहमान और परिवार वालों को शामिल किया गया था। विराट ने इंटरव्यू में बताया कि इनकी शादी में केवल 42 लोग ही शामिल हुए थे।
55
शादी के बाद रोमांटिक पोज देते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos