पति के साथ ये काम कर रही थी अनुष्का, विराट कोहली की हालत देख लोगों ने किया ट्रोल, कह दी ये बात

मुंबई. अनुष्का शर्मा कुछ दिनों पहले अपनी वेब सीरिज 'पाताल लोक' की वजह से सुर्खियों में थीं। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। वहीं, हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक खास गेम खेलते दिख रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे से एक-दूसरे के प्रोफेशन के बारे में सवाल किए, फिर रैपिड फायर राउंड खेला। इसके अलावा आखिरी राउंड में दोनों ने एक-दूसरे से ऐसे सवाल पूछे, जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे को कितने अच्छे से जानते हैं। हालांकि, इस वीडियो में विराट काफी दुबले नजर आ रहे हैं, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि फिलहाल कपल घर पर वक्त बिता रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 13, 2020 1:14 PM IST / Updated: Aug 17 2020, 10:14 AM IST

18
पति के साथ ये काम कर रही थी अनुष्का, विराट कोहली की हालत देख लोगों ने किया ट्रोल, कह दी ये बात

कुछ लोग विराट की हालत देखकर शॉक्ड रह गए। एक ने सवाल पूछा कि क्या इसे टीबी हो गई है तो दूसरे ने पूछा खाना नहीं मिल रहा है क्या।

28

एक शख्स ने कहा- विराट को क्या टीबी हो गई है, इतना पतला कैसे हो गया, क्या अनुष्का ने खाना नहीं दिया। एक अन्य बोला- विराट को ये क्या हो गया, बच्चे से लग रहे हैं। अनुष्का मैडम अपने बच्चे को खाना खिलाओ टाइम पर।

38

कुछ लोग दोनों का बायकॉट तक करने को कह रहे हैं। दरअसल, लोग इसलिए भी गुस्से में है क्योंकि इन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए जस्टिस नहीं मांगा।

48

वहीं, कुछ दिन पहले फिल्म पाताल लोक रिलीज हुई थी, जिसकी प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा ही है। इस सीरिज के कई सीन्स को लेकर विवाद हुआ था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर बायकॉट पाताल लोक ट्रेंड करने लगा था।

58

अनुष्का की इस वेब सीरिज को सामाजिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया गया था। पाताल लोक पर पुलिस की गलत छवि पेश करने, हिंदू विरोधी, ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप भी लग चुके हैं।

68

बता दें कि अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। पिछले दो साल से अनुष्का पर्दे से गायब है।

78

इतना ही नहीं फिलहाल उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर भी नहीं है। 

88

अनुष्का एक और फिल्म प्रोड्यूस कर रही है जिसका नाम बुलबुल है। ये फिल्म डिजीटल प्लेटफॉर्म रिलीज होगी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos