ऐसा क्या हुआ था कि भूटान में विराट अनुष्का को छोड़कर भाग गए थे? पति ने सुनाया किस्सा

Published : May 20, 2020, 10:53 AM ISTUpdated : May 20, 2020, 11:03 AM IST

मुंबई. अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ये कपल बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। इन दिनों लॉकडाउन में दोनों स्टार्स घर में एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में और अनुष्का से जुड़े किस्सों को शेयर किया है। क्रिकेटर ने बताया कि क्यों वो भूटान की सड़कों पर अनुष्का को छोड़कर भाग गए थे और कहा कि अनुष्का ने उनसे बातचीत तक बंद कर दी थी। 

PREV
16
ऐसा क्या हुआ था कि भूटान में विराट अनुष्का को छोड़कर भाग गए थे? पति ने सुनाया किस्सा

दरअसल, हाल ही में विराट कोहली ने फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री के साथ एक लाइव चैट की। इस दौरान उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा से जुड़े कई किस्सों को बताया। विराट ने सुनील छेत्री को अपने भूटान ट्रिप से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। 

26

विराट ने बताया कि इसके बाद अनुष्का ने उनसे बात नहीं की थी। लाइव चैट में सुनील छेत्री ने विराट से पूछा कि भूटान में ऐसा क्या हुआ था जो आप अपनी पत्नी को छोड़कर भाग निकले थे? इस पर विराट ने कहा कि वो पत्नी के साथ भूटान गए थे और बाइक पर निकले थे। 

36

वो दोनों साथ में बाइक चला रहे थे। उस समय वहां भारतीय टूरिस्ट बहुत आए हुए थे। तभी बीच में कुछ लोगों की भीड़ नजर आई, उसमें से किसी ने कहा कि यह तो विराट जैसा लग रहा है, फिर विराट को पता नहीं क्या सनक सवार हुई कि उन्होनें तेजी से अपनी बाइक दौड़ा दी और बहुत आगे निकल गए।

46

इसके बाद विराट ने आगे कहा कि जब वो बाद में अनुष्का के पास पहुंचे तो एक्ट्रेस उनकी तरफ देख तक नहीं रही थी। वो उनसे ठीक से बात तक नहीं कर रही थीं। विराट कोहली का या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुनील छेत्री और विराट कोहली के लाइव चैट वीडियो को Anushka Sharma FC नाम के यूजर ने ट्विटर पर साझा किया है। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

56

बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ अपने मुंबई वाले घर में क्वारंटीन हैं। साथ ही यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को ये भी बताते रहते हैं कि वह घर में रहकर कैसे अपना समय बिता रहे हैं। 

66

बीते दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया था इस वीडियो में यह दोनों क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories