जब ऐश्वर्या से इश्क कर इस एक्टर ने लिया सलमान से पंगा, बाद में पॉलिटिशियन की बेटी से कर ली शादी

Published : Sep 03, 2020, 06:53 PM ISTUpdated : Sep 03, 2020, 06:54 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय 44 साल के हो चुके हैं। 3 सितंबर, 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक ने अपना बॉलीवुड डेब्यू राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कम्पनी' (2002) से किया था। डेब्यू फिल्म में ही उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। वैसे, विवेक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। खासकर कि ऐश्वर्या राय से इश्क लड़ाकर तो उन्होंने मानो खुलेआम सलमान खान से पंगा ले लिया था।

PREV
18
जब ऐश्वर्या से इश्क कर इस एक्टर ने लिया सलमान से पंगा, बाद में पॉलिटिशियन की बेटी से कर ली शादी

2003 में फिल्म 'क्यूं हो गया न' की शूटिंग के दौरान विवेक ओबरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि तब ऐश्वर्या सलमान की गर्लफ्रेंड थीं। ऐसे में सलमान विवेक से बेहद नाराज हुए थे।

28

कहा जाता है कि विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय की रिलेशनशिप के चलते सलमान ने कई बार विवेक को फोन करके ऐश्वर्या से दूर रहने की धमकी भी दी थी। बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने कहा था कि ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते की वजह से सलमान उन्हें फोन करके धमका रहे हैं। 

38

वैसे, ऐश्वर्या के साथ विवेक का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें काफी दिनों तक भुगतना पड़ा था। इसके बाद कई मंचों से विवेक ने सलमान खान से माफी भी मांगी थी। हालांकि, ऐश्वर्या ने कभी इन खबरों पर कुछ नहीं कहा।  

48

ऐश्वर्या से अलग होने के बाद विवेक ने 29 अक्टूबर, 2010 को कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका से शादी कर ली। दोनों की शादी बेंगलुरु में और रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं।

58

विवेक कई मौकों पर कह चुके हैं कि शादी से पहले वे लड़की को जानने के बाद उसके साथ डेट पर जाते थे, लेकिन इस बार वे डेट पर गए और उसके बाद लड़की को जाना। और वही उनकी हमसफर बनी। प्रियंका से तीन साल बाद शादी का इरादा रखने वाले विवेक ने 20 मिनट में ही शादी का इरादा कर लिया था। 
 

68

विवेक अब दो बच्चों के पिता हैं। बड़े बेटे का नाम विवान वीर ओबेरॉय है, जबकि बेटी का नाम अमेया है। विवेक के पापा सुरेश ओबेरॉय और मां का नाम यशोधरा है। सुरेश ओबेरॉय जाने-माने एक्टर हैं। 

78

विवेक ने कंपनी के बाद फिल्म 'रोड' और 'दम' में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'साथिया' में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट रानी मुखर्जी थी। 
 

88

2004 में आई फिल्म 'मस्ती' ने विवेक ओबेरॉय को कॉमेडी एक्टर के रूप में पहचान दिलाई। उनकी अन्य चर्चित फिल्मों में 'ओमकारा', 'शूट आउट एट लोखंडवाला', 'मिशन इस्तांबुल', 'प्रिंस' और 'कृष 3' हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories