आखिर दो साल में ही क्यों टूट गई थी बिपाशा के पति की जेनिफर से दूसरी शादी?, करण ने किया खुलासा

Published : May 31, 2020, 11:43 AM IST

मुंबई. बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की है। इनसे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से की थी। हालांकि, दोनों से ही उनका तलाक हो चुका है। इन दिनों वो बिपाशा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। ऐसे में करण सिंह और जेनिफर की शादी टूटने के पीछे की वजह के बारे में बता रहे हैं, जिसे उन्होंने एक बार खुद शेयर किया था। एक्टर ने एक बाद एक ट्वीट किए थे। 

PREV
17
आखिर दो साल में ही क्यों टूट गई थी बिपाशा के पति की जेनिफर से दूसरी शादी?, करण ने किया खुलासा


करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट साल 2012 में दोनों ने शादी की, लेकिन दो साल के भीतर 2014 में ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों का तलाक चौंकाने वाला था, क्‍योंकि 2009 से ही दोनों इंडस्‍ट्री के सबसे 'क्‍यूट कपल' माने जाते थे।

27

जेनिफर और करण के दिलों का मेल 'दिल मिल गए' के सेट पर हुआ था। करण तब शादीशुदा था। श्रद्धा निगम उनकी पत्‍नी थी। शो की शूटिंग के दौरान ही करण ने श्रद्धा को तलाक दिया था। इससे पहले 'कसौटी जिंदगी की' में भी जेनिफर और करण ने साथ काम किया था, लेकिन तब सिर्फ दोस्‍ती थी। 'दिल मिल गए' के दौरान दोनों की ऑनस्‍क्रीन और ऑफ स्‍क्रीन कैमिस्‍ट्री खूब चर्चा में थी।

37

साल 2012 की 9 अप्रैल को जेनिफर और करण से शादी कर ली। श्रद्धा निगम से तलाक के लिए उनके एक्‍सट्रा मैरिटल अफेयर को कारण माना गया। जेनिफर से करण की शादी हुई और 2014 में जेनिफर से पहले घोषणा की कि वह अब करण के साथ नहीं है। इसी बीच करण फिल्मों में एंट्री कर रहे थे।  

47

जेनिफर से अलग होने के बाद करण ने पहले तो इस पूरे मामले में चुप्पी साधी। लेकिन, फिर एक दिन उन्‍होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। करण ने लिखा कि जो भी लोग इससे ताल्‍लुक रखते हैं, सभी ने सुना होगा कि जेनिफर और वो अब साथ नहीं हैं। यह बात सच है। यह निर्णय उन दोनों ने साथ मिलकर लिया है।

57

करण आगे लिखते हैं कि उनके रिश्‍ते के टूटने की वजह बेहद पर्सनल है। उन्हें नहीं लगता है कि इसकी वजह किसी को जाननी चाहिए। दो लोगों के बीच क्‍या हुआ, यह सिर्फ वही दो लोग समझ सकते हैं। बाकी सारी बातें अफवाह... आशंका और अंदाजा है। आप सभी के प्‍यार के लिए शुक्रिया।

67

फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान करण और बिपाशा की दोस्‍ती बढ़ रही थी, जो अब उनकी पत्‍नी हैं। जब रिश्‍ता टूटता है तो कारणों की भी तलाश की जाती है। हर गलियारे में यही चर्चा रही कि आखिर जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर का रिश्‍ता क्‍यों टूटा? फैन्‍स के लिए यह चिंता और दुखी करने वाली बात थी।

77

बहरहाल, जेनिफर और करण की राहें अब जुदा हैं। करण ने बिपाशा बसु से शादी की और उनके साथ खुश हैं। जबकि जेनिफर ने अपने करियर पर फोकस कर लिया। साल 2014 में वह सस्‍वतीचंद्र में नजर आईं, जबकि 2016-2017 तक जेनिाफर ने 'बेहद' में माया के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories