मुंबई। WWE चैम्पियन अंडरटेकर (Undertaker) ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। अंडरटेकर के रिटायरमेंट के बाद से ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' से एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अंडरटेकर से लड़ते हैं। वैसे, रियल में अक्षय ने अंडरटेकर से नहीं बल्कि ब्रायन ली से फाइट की थी। वैसे, रेसलिंग की बात की जाए तो भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) को पूरी दुनिया जानती है। खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। खली ने एक बार शाहरुख खान को अपने बाएं हाथ से दबोच लिया था। आखिर क्या है वो वाकया...
दरअसल, शाहरुख खान का बेटा आर्यन खली का बहुत बड़ा फैन हैं। ऐसे में शाहरुख ने खुद खली को अपने घर 'मन्नत' में इनवाइट किया था। खली जब शाहरुख के घर पहुंचे तो उन्होंने उनकी फैमिली से मुलाकात की।
212
इसी दौरान खली ने शाहरुख के साथ पोज देते वक्त एक्टर को अपने बाएं हाथे से दबोच लिया था। इसके बाद किंग खान खली के गिरफ्त से छूटने के लिए उनका हाथ हटा रहे थे। ये वाकया आज से 6 साल पहले यानी 2014 का है।
312
वैसे, शाहरुख ही नहीं बल्कि सलमान भी खली को अपने शो बिग बॉस में इन्वाइट कर चुके हैं। बिग बॉस के सीजन 4 में खली पहुंचे थे और शो में टॉप फाइव तक का सफर तय किया था।
412
चौथे सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए खली की फीस उस वक्त 50 लाख रुपए प्रति सप्ताह थी और वे 13 सप्ताह घर में रहे थे। इस हिसाब से उन्होंने करीब 6.5 करोड़ रुपए इस शो से कमाए थे।
512
7 फुट 3 इंच लंबे द ग्रेट खली के आगे अच्छे-अच्छे हीरो भी बौने नजर आते हैं। बॉलीवुड के मसल्स मैन यानी सलमान खान तो खली के कंधे के नीचे आते हैं। सलमान की हाइट 5 फुट 8 इंच है।
612
खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल के जिला सिरमौर के एक छोटे से गांव घिराइना में हुआ था। ये कुल 7 भाई-बहन हैं। इनके पिता एक किसान थे। वो 1994 में बनारस एक कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने आए थे। उस समय उनकी करीब 21-22 साल थी।
712
खली के मुताबिक, डेब्यू करने के दौरान मैंने कई नामी रेसलर्स को धूल चटाई। सबसे बड़ा मौका तो तब आया जब मैंने 2006 में दिग्गज और सबके फेवरेट रेसलर द अंडरटेकर को हरा दिया।
812
रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेट खली रोज करीब 5 लीटर दूध, 3 किलोग्राम चिकन, एक किलोग्राम ड्राइफ्रूट्स, 25 से 30 रोटियां दाल व सब्जी के साथ 25 अंडे खाते हैं।
912
खली उर्फ दिलीप सिंह राणा को न्यू जापान प्रो रेसलिंग, प्रो रेसलिंग इलस्ट्रेटेड, वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट और रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
1012
ग्रेट खली और जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हरमिंदर कौर की शादी साल 2002 में हुई थी। दोनों की करीब 6 साल की एक बेटी अवलीन राणा है। जब वो 19 महीने की थी तो पहली बार खली और हरमिंदर के साथ दिखी थी।
1112
द कपिल शर्मा शो में कपिल के साथ खली। दूसरी ओर बॉबी देओल के साथ खली।
1212
श्रुति सेठ और राजपाल यादव के साथ द ग्रेट खली। राजपाल के साथ खली एक फिल्म में भी काम कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।