Published : Aug 25, 2020, 12:54 PM ISTUpdated : Aug 28, 2020, 10:46 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट एक बार फिर विवादों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद से ही वो काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि महेश भट्ट ही वो शख्स हैं जिन्होंने रिया से कहा था कि वो सुशांत से दूरी बना लें। वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब महेश भट्ट विवादों में फंसे हों। फिर चाहे परवीन बाबी से उनका रिश्ता हो या अपनी ही बेटी को किस करने का मामला, वे किसी न किसी वजह से विवादों में रहे ही हैं। बता दें कि शादीशुदा और बच्चों के पिता होने के बाद भी उन्होंने परवीन बॉबी से रिश्ता कायम किया था।
70 के दशक में परवीन बाबी टॉप की एक्ट्रेस थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इमेज बोल्ड एक्ट्रेस की थी। 70 से 80 के दशक के बीच वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। लेकिन उनकी मौत का रहस्य आज भी बरकरार है। कोई कहता है कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी, तो कोई कहता है उन्होंने आत्महत्या कर ली।
211
फिल्मों में उनकी जिंदगी जितनी चमकती दिखती थी असल में वो उतनी ही अकेली थीं। कहा जाता है कि परवीन का अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा था, लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था।
311
एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था।
411
जब महेश भट्ट से परवीन को प्यार हुआ था, तब वो अपने करियर के चरम पर थीं। लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे।
511
विरोध के बावजूद दोनों को अलग करना आसान नहीं था। महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए थे।
611
1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला, जिससे उनके होश उड़ गए थे। एक रात महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था।
711
महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया। इसके बाद परवीन ने कहा- बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं। परवीन ने पहली बार ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह हिल गए थे। डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है।
811
महेश भट्ट उनका इलाज करवाने लगे। इलाज के बावजूद परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा।
911
परवीन की हालत बेहद नाजुक हो गई थी। उन्होंने दवाइयां खाना बंद कर दी थी। अंतिम वक्त में परवीन इतनी अकेली थीं कि कोई उनके पास तक नहीं भटकता था। 20 जनवरी 2005 को अकेले घर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
1011
महेश भट्ट का निजी जीवन खूब चर्चा में रहा। 1970 में उन्होंने किरण भट्ट से शादी की, जिससे उनके दो बच्चे, पूजा और राहुल भट्ट, हैं। लेकिन परबीन बॉबी से इश्क के चलते किरण उनसे अलग हो गईं। महेश और परवीन बॉबी का अफेयर 3 साल तक चला। दोनों लिव-इन में थे, लेकिन परवीन की मानसिक बीमारी के कारण महेश ने उन्हें छोड़ दिया था।
1111
इसके बाद महेश ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से दूसरी शादी की। आलिया और शाहीन भट्ट महेश और सोनी की ही बेटी हैं। सालों पहले बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैग्जीन के लिए लिपलॉक सीन देने के कारण भी महेश भट्ट को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।