10 साल छोटे निक से शादी करने पर मिल रहे तानों से झल्लाई प्रियंका चोपड़ा, कह दी इतनी बड़ी बात

Published : May 17, 2020, 01:14 PM ISTUpdated : May 21, 2020, 11:53 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से लोग दहशत में है। रोज कईयों की जान जा रही है। भारत में इस महामारी की वजह से लॉकडाउन घोषित किया गया था। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी- किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू वायरल हो रहा, जिसमें खुद से 10 साल छोटे सिंगर पति निक जोनास से शादी को लेकर बात कर रही है। आपको बता दें कि प्रियंका, पति के साथ क्वारंटाइन है और ससुराल में फैमिली के साथ वक्त बिता रही है। 

PREV
17
10 साल छोटे निक से शादी करने पर मिल रहे तानों से झल्लाई प्रियंका चोपड़ा, कह दी इतनी बड़ी बात

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि क्यों उन्होंने खुद से 10 साल छोटे निक से शादी करने का फैसला किया था। वहीं, लोगों के तानों के बीच पीसी ने 2018 में निक से शादी की थी। 

27

बता दें कि मीडिया ने दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर बात करना कभी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं दोनों का मजाक उड़ाते हुए कई मीम्स भी बनें थे।

37

शादी के दो साल बाद प्रियंका ने एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सारी बातों को क्लियर किया। उन्होंने कहा- लोगों ने हमारे बारे में कई खराब बातें की। मुझे ये सुनकर वाकई आश्चर्य हुआ। जब कोई बड़ी उम्र का पुरुष खुद से कम उम्र की लड़की से शादी करता है या डेट करता है तो उसे तो कोई कुछ नहीं कहता है। ये जेंडर के साथ भेदभाव क्यों है? कई बार तो मैं ये सब सुनकर परेशान भी हो जाती हूं।

47

उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया कि उन्होंने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस को उनके सॉन्ग 'क्लोज' के वीडियो को देखने के बाद डेट करने का फैसला किया था। इस सॉन्ग में उनको निक इतने हॉट लगे कि उन्होंने उनको अपना जीवनसाथी बनाने को फैसला कर लिया। 

57

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ कर दिया था उनकी उम्र के फासले से जब उन्हें और निक को दिक्कत नहीं तो कोई और क्या सोचता है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा- हमारे बीच जो नियम है वह सिर्फ यह कि हमें दो या तीन हफ्ते से अधिक बिना एक-दूसरे को देखे या साथ समय गुजारे बिना नहीं रहना है।

67

प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं। उन्होंने कहा- ये एक ऐसी चीज है, जिसे जब होना होगा वो तब होगी। मैं ये करना चाहती हूं और जब भगवान का आर्शीवाद होगा तब ये हो जाएगा।

77

बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। प्रियंका के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक सुपरहीरो फिल्म भी है। इसका टाइटल 'वी कैन बी हीरोज' है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories