मुंबई. कोरोना की वजह से इस वक्त हर आदमी दहशत में जिंदगी गुजार रहा है। रोज इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का काम भी शुरू हो चुका है और कई लोगों ने वैक्सीनेशन भी करवाया है। आमजनों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी टीका लगवा चुके हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में लॉकडाउन किया है और इस दौरान फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद है। ऐसे में सेलेब्स के जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और राज कुमार (Raaj Kumar) को लेकर एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए, आपको बताते हैं आखिर क्या है यह किस्सा...
यह तो सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार है। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले बिग बी अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। वहीं, गुजरे जमाने के हीरो राज कुमार की गिनती उन सेलेब्स में की जाती है जो अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते थे।
210
राज कुमार की एक खास आदत थी वह यह कि अगर उन्हें किसी की बुराई करना हो या पिर मजाक उड़ाना हो तो वो सामने ही बोल देते थे। कभी हिचकिचाते नहीं थे।
310
उनकी इस आदत का शिकार कई लोग हुए हैं। इसमें राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन तक ऐसे एक्टर रहे हैं जिनका पाला राजकुमार से पड़ा था।
410
खबरों की मानें तो एक बार राज कुमार, राज कपूर की पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स को बुलाया गया था जिनमें अमिताभ बच्चन भी एक थे। अमिताभ सूट-बूट पहनकर इस पार्टी में शामिल हुए थे।
510
अमिताभ बच्चन बेहद स्मार्ट लग रहे थे और ऐसे में लोग उनकी तारीफ कर रहे थे। इसी बीच जब राज कुमार की नजर अमिताभ के कोट पर पड़ी तो उन्होंने उनके पास जाकर कहा- जानी तुम्हारा सूट बहुत अच्छा है हमें पसंद आया।
610
उन्होंने आगे कहा था- ये सूट किस दुकान से खरीदा तुमने? अमिताभ ने उस दुकान का पता बताते हुए राजकुमार से पूछा कि क्या आप भी ऐसा सूट सिलवाना चाहते हैं? इसपर राजकुमार ने कहा कि हमें घर के लिए कुछ पर्दे सिलवाने हैं और तुम्हारे सूट का कपड़ा हमें अच्छा लगा। ये सुनते ही अमिताभ कुछ नहीं बोले और वहां से चले गए।
710
राज कुमार के लिए यह मशहूर था कि वे किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले अपने कुत्ते से सलाह जरूर लेते थे। यदि उनका कुत्ता मना कर देता था तो वे फिल्म करने से मना कर देते थे। इसी वजह से उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में गवां दी थी। हालांकि, राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं है।
810
बात अमिताभ बच्चन की करें तो उन्होंने करियर की शुरुआत सुपरफ्लॉप फिल्म सात हिन्दुस्तानी से की थी। इसके बाद उनकी कुछ और फिल्में प्लॉप रही। फिर आई जंजीर, जिसने उन्हें एंग्री यंगमैन बना दिया। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा।
910
दीवार, शोले, शक्ति, कस्में वादे, नमक हलाल, आनंद, काला पत्थर, त्रिशूल, लावारिस, सुहाग, कभी-कभी, आनंद, नमक हराम, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम जैसी कई फिल्मों में काम किया।
1010
78 साल की उम्र में भी बिग बी फिल्मों में एक्टिव है। उनकी अपकमिंग फिल्म झुंड, चेहरे, ब्रह्मास्त्र, मेडे, द इंटर्न, तेरा यार हूं मैं, गुड बाय हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।