Published : Jan 04, 2021, 09:14 PM ISTUpdated : Jan 05, 2021, 01:36 PM IST
मुंबई। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 35 साल की हो गई हैं। 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में जन्मीं दीपिका ने 14 साल पहले 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में करियर शुरू किया था। वैसे, दीपिका पादुकोण अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। फिर चाहे पहले ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या के साथ उनका अफेयर हो, या रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप। दीपिका हमेशा सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि दीपिका और रणबीर कपूर की पहली मुलाकात एक मेकअपमैन ने करवाई थी। हालांकि रणबीर की मोहब्बत में दीवानी रहने वाली मस्तानी यानी दीपिका को उस वक्त चीटेड फील हुआ, जब उन्होंने रणबीर को रंगेहाथों पकड़ लिया था। ऐसे शुरू हुई थी दीपिका-रणबीर की लव स्टोरी...
दरअसल, ये इत्तेफाक ही था कि जिस दिन 'सांवरिया' रिलीज हुई ठीक उसी दिन दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' भी रिलीज हुई थी। खास बात ये है कि रणबीर कपूर और दीपिका के मेकअप मैन एक ही थे। मेकअप मैन ने ही दोनों की मुलाकात करवाई थी और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।
210
इस फिल्म के दौरान करीब आए दीपिका-रणबीर :
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर 2007 में फिल्म 'बचना-ए- हसीनों' के दौरान करीब आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी गुदवाया था, जो कहा जाता है कि आज भी उनकी गर्दन के बैक पर देखा जा सकता है।
310
3 साल चला अफेयर और फिर टूट गया रिश्ता :
करीब 3 साल तक रणबीर से दीपिका का अफेयर रहने के बाद 2010 आते-आते दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह का खुलासा करते हुए खुद दीपिका ने वर्व मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर का नाम लिए बगैर अपना रिश्ता टूटने का दर्द बयां किया था।
410
दीपिका बोलीं-मैंने उसे दूसरा मौका भी दिया लेकिन :
दीपिका ने कहा था- मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। और यही वो वक्त था जब सारे इमोशन भुलाकर मैंने उससे अलग होने का फैसला लिया था। दीपिका के मुताबिक, जब मैं रिलेशन में थी तब मुझे कई लोगों ने कहा था कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है। मैं खुद भी इस बात को जानती थी, लेकिन उसने ब्रेकअप न करने की भीख मांगी तो मैंने दूसरा मौका दिया था।
510
धोखा देना बन चुका था उसकी आदत :
दीपिका के मुताबिक, 'जब उसने मुझे पहली बार धोखा दिया तो लगा हमारे रिश्ते में कहीं कोई कमी रह गई, तभी ऐसा हुआ। लेकिन जब धोखा देना किसी की आदत हो जाए तो आप रिश्ते में सब देने के बाद भी हार जाते हैं। मैंने रिश्ते में रहकर सबकुछ दिया लेकिन वापस पाने की उम्मीद कभी नहीं की।
610
रणबीर कपूर ने कही थी ये बात :
वहीं, दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद 2011 में रणबीर ने स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में काफी कुछ कहा था। इस दौरान उन्होंने दीपिका से चीटिंग को लेकर भी बात की थी।
710
रणबीर ने खुद को बताया था इमैच्योर :
रणबीर कपूर ने कहा था, हां मैंने दीपिका को धोखा दिया है क्योंकि तब मैं इमैच्योर (अपरिपक्व) था, अनुभवहीन था। लेकिन आपको इन सब चीजों का अहसास तब होता है, जब आप बड़े होते हैं और उसकी कीमत समझते हैं कि आपको प्यार में क्यों होना चाहिए। जब आप किसी के लिए कमिटेड (प्रतिबद्ध) नहीं हो सकते तो क्यों कमिटेड होना?
810
प्यार की डील तोड़ देती है बेवफाई :
रणबीर ने आगे कहा था, बेवफाई प्यार की डील को तोड़ने वाली होती है। एक बार जब यह सामने आती है तो रेस्पेक्ट (सम्मान) दूर हो जाता है, विश्वास खत्म हो जाता है। ये सभी एक अच्छी रिलेशनशिप के आधार स्तंभ है और आप इनके बिना नहीं रह सकते।
910
दीपिका ने थाम लिया रणवीर सिंह का हाथ :
बता दें कि नवंबर, 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। वहीं रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों इस साल के आखिर में शादी कर सकते हैं।
1010
पति रणवीर के साथ इस फिल्म में दिखेंगी दीपिका :
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' में दिखेंगी। कपिल देव और वर्ल्ड कप पर बेस्ड इस फिल्म में दीपिका कपिल की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।