जब अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि और नीतू सिंह, जानें क्या थी वजह

Published : May 03, 2020, 01:20 PM IST

मुंबई. ऋषि कपूर का कैंसर की वजह से 30 अप्रैल को निधन हो गया। उनके गुजरने के बाद उनसे जुड़े कई पुरीनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। अब उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो काफी सिंपल दिख रहा है। ऐसे में उनकी शादी से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं जब ऋषि कपूर और नीतू दोनों ही शादी के दौरान बेहोश हो गए थे।   

PREV
19
जब अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि और नीतू सिंह, जानें क्या थी वजह

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू उनका हर पल ख्याल रखती थीं और उन्हें वो कभी भी अकेला नहीं छोड़ती थीं, वहीं ऋषि कपूर भी कभी उन्हें अकेले नहीं छोड़ते थे। एक इंटरव्यू में ऋषि ने नीतू की खूब तारीफ की थी और बताया था कि कैसे मुश्किल की उस घड़ी में वो उनका साथ निभा रही थीं।

29

ऋषि और नीतू 22 जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के दौरान एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने वहां मौजूद हर किसी को परेशान कर दिया था। दरअसल, शादी के दौरान ऋषि और नीतू दोनों बेहोश हो गए थे।
 

39

इस किस्से के बारे में नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के दौरान वो दोनों बेहोश हो गए थे। लेकिन दोनों के बेहोश होने की वजह भी अलग-अलग ही थी। 

49

वो अपने लहंगे को संभालते हुए बेहोश हुई थीं। दरअसल, नीतू की मानें तो उनका लंहगा काफी भारी था और गर्मी भी उस समय बहुत थी। उसे संभालते हुए वो बेहोश हो गई थीं।  

59

वहीं, ऋषि अपने आसपास इतनी सारी भीड़भाड़ देखकर परेशान हो गए थे और चक्कर खाकर गिर गए थे। इसके बाद जब वो दोनों ठीक हुए, तब शादी पूरी हुई।

69

बता दें, दो साल पहले ऋषि कपूर को कैंसर से बारे में पता चला था। इसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे। वहां, लंबे समय तक उनका इलाज चला था। इस गंभीर बीमारी के खिलाफ लड़ाई में नीतू सिंह ने हर पल ऋषि कपूर का साथ निभाया। इस दौरान वो एक दिन भी उनसे दूर नहीं रहीं। 

79

इसके अलावा बेटे रणबीर कपूर ने भी मुश्किल समय में अपने पिता का साथ दिया और साथ ही अपने परिवार को भी संभाला। वैसे तो रणबीर ज्यादातर अपने काम में बिजी रहते थे, लेकिन जब भी उन्हें समय मिलता था तो वो अपने पापा से मिलने जाया करते थे।

89

अमेरिका से 11 महीने और 11 दिनों तक इलाज करवाने के बाद ऋषि पत्नी नीतू सिंह का हाथ थामे देश वापस लौटे थे। उस समय ऋषि के चेहरे पर एक मुस्कान थी, जिसको देखकर उनके फैन्स के दिल को राहत मिली थी, लेकिन किसी को कहां पता था कि ये मुस्कान ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। अब ऋषि कपूर के निधन की खबर से पूरा देश गम के माहौल में डूब गया है।

99

फोटो सोर्स- गूगल।

Recommended Stories