मुंबई. सैफ अली खान (saif ali khan) हाल ही में चौथी बार पापा बने है। अब उनके तीन बेटे और एक बेटी है। फिलहाल, सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपने 9 दिन के छोटे बेटे के साथ घर पर ही वक्त गुजार रही है। अभी सैफ-करीना ने अपने बेटे का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। खबरों की मानें तो कपल जल्दी ही फैन्स से अपने लाडले को इंट्रोड्यूज करवाएगा। आपको बता दें कि सैफ फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 28 साल से एक्टिव है। उन्होंने 1993 में आई फिल्म परंपरा से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसी बीच सैफ को लेकर एक किस्सा सामने आया है। यह किस्सा उनकी फिल्म दिल चाहता है (film dil chahta hai) से जुड़ा है, जो 2001 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, प्रिटी जिंटा और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर थे।
सैफ ने 1991 में उम्र में अपने से बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश थे लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। और दोनों अलग हो गए। आज सैफ और अमृता की राहें अलग हैं लेकिन आज भी सैफ, अमृता की कही कुछ बातों को नहीं भूले, जिनसे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
210
बात उन दिनों की है जब सैफ-अमृता साथ थे। उस वक्त सैफ को एक फिल्म ऑफर हुई थी, जिसका नाम था दिल चाहता है। फिल्म रिलीज होने के बाद बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में आमिर, सैफ और अक्षय को काफी पसंद किया गया।
310
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म करने से पहले सैफ अपने रोल को लेकर काफी टेंशन में थे। तब अमृता ही थीं जिन्होंने सैफ को सही सलाह दी थी। उन्होंने उस वक्त कहा था कि खुद पर आत्मविश्वास और भरोसा रखो इससे सब ठीक होगा। अमृता की बात मानकर सैफ टेंशन फ्री हुए और उन्होंने फिल्म की और अपने रोल के लिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।
410
कुछ महीनों पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह का भी जिक्र किया। करीना से शादी के बाद भी सैफ कुछ मामलों में अपनी पहली पत्नी अमृता को श्रेय देना नहीं भूलते।
510
सैफ का कहना था- अमृता की वजह से ही वो सफल एक्टर बन पाएं। मैं घर से भाग गया था और मैंने 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मुझे अपनी एक्स वाइफ अमृता को क्रेडिट देना पड़ेगा क्योंकि वो इकलौती ऐसी थीं, जिन्होंने मुझे फैमिली, काम और बिजनेस को संजीदगी से लेना सिखाया। अमृता ने मुझे कहा कि तुम किसी टारगेट को हिट नहीं कर सकते जब तुम उसपर हंस रहे हो।
610
सैफ और अमृता की पहली मुलाकात उस वक्त हुई जब अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं जबकि सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता का फोटोशूट हो।
710
इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह बन गई थी। सैफ, अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता को फोन तक कर दिया था। सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा जिस ऑफर को सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता सैफ के साथ बाहर जाने को तैयार नहीं हुई लेकिन उन्होंने सैफ को अपने ही घर पर डिनर पर बुलाया।
810
इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे अपनी जिंदगी की कई बातें शेयर की। कहा जाता है कि इस मुलाकात के बाद सैफ 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। खास बात है कि शादी का फैसला लेते हुए अमृता ने अपने करियर के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा। मगर शादी के 13 साल बाद सैफ और अमृता अलग हो गए थे।
910
खास बात है कि जब अमृता से सैफ की शादी हुई थी तब उनमें काफी बचपना था मगर शादी के बाद अमृता, सैफ में जो ठहराव लेकर आईं, वह करीना के काम आया। जो बातें कभी अमृता, सैफ को समझाया करती थी, दूसरी शादी के बाद सैफ वहीं बातें करीना को समझाने लगे।
1010
बता दें कि सैफ के अमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम है। सारा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। वहीं, बेटे भी डेब्यू करने की तैयारी कर रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।