शादी के कुछ दिन पहले ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ने कर दिया निकाह से इंकार जबकि बट चुके थे कार्ड

Published : Apr 24, 2020, 02:08 PM ISTUpdated : Apr 26, 2020, 10:45 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। भारत में इस महामारी से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। हालांकि, सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। इसी बीच सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में सलमान खान से एक बेहद दिलचस्प किस्सा वायरल हो रहा है। आइए, आपको बताते है इस किस्से के बारे में। वैसे, सलमान इन दिनों अपनी फैमिली से दूर फॉर्महाउस पर वक्त गुजार रहे हैं।

PREV
18
शादी के कुछ दिन पहले ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ने कर दिया निकाह से इंकार जबकि बट चुके थे कार्ड

वैसे आपको बता दें कि सलमान इन दिनों अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उनके साथ उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजे-भांजी और तथाकथिक गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी है। 

28

बात 21 साल पहले की है। जब जब सलमान खान शादी करने के बेहद करीब थे। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। इतना ही नहीं उनकी शादी के कार्ड तक बट चुके थे। 

38

एक टीवी शो के दौरान सलमान ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी शादी के कितने करीब थे। सलमान के अच्छे दोस्तों में से एक साजिद नाडियाडवाला ने भी उनकी शादी को लेकर एक जबरदस्त खुलासा किया था।
 

48

साजिद ने एक शो के दौरान बताया था कि सलमान 1999 में शादी के लिए बिल्कुल तैयार थे और उन्होंने एक लड़की पसंद भी कर रखी थी।

58

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सलमान ने प्लान कर रखा था कि वह उस लड़की से नवंबर में अपने पापा सलीम खान के जन्मदिन पर शादी करेंगे।

68

खबरों की मानें तो सलमान और साजिद दोनों ने एक ही दिन शादी करने का फैसला किया था।

78

उन्होंने बताया था- कार्ड्स भी बट चुके थे और शादी से बस 5-6 दिन पहले सलमान ने अपना फैसला बदल लिया और कहा कि वह शादी करने के मूड में नहीं हैं।

88

सलमान का संगीता बिजलानी, सोमी अली, कैटरीना कैफ, क्लॉडिया सिएस्ला, ऐश्वर्या राय जैसे कईयों के साथ जुड़ा और अफेयर्स के किस्से भी बी-टाउन की सुर्खियों में रहे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories