मुंबई। बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 39 साल की हो गई हैं। 18 जुलाई, 1982 को जमेशदपुर में जन्मी प्रियंका ने 2002 में तमिल फिल्म 'थमिझन' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, बॉलीवुड में उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' से एंट्री ली। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है और इन्हीं में से एक नाम है शाहरुख खान। शाहरुख (Shahrukh Khan) और प्रियंका ने फिल्म डॉन में काम किया है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान प्रियंका को दिल दे बैठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। यहां तक कि ये खबर जब शाहरुख की पत्नी के कानों तक पहुंची तो नौबत तलाक तक आ गई थी।
वैसे, ये बात बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि आज से 21 साल पहले यानी 2000 में 'मिस इंडिया' कॉम्पिटीशन के दौरान शाहरुख ने सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था। बदले में एक्ट्रेस का जवाब सुन किंग खान हैरान रह गए थे।
210
दरअसल, ये बात साल 2000 में उस वक्त की है, जब प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया पीजेंट कॉम्पिटीशन के टॉप-10 में पहुंची थीं और शाहरुख खान इसके जूरी मेंबर्स में से एक थे। इस दौरान मलाइका अरोड़ा इवेंट को होस्ट कर रही थीं।
310
इवेंट के दौरान शाहरुख ने उस वक्त महज 17 साल की प्रियंका चोपड़ा का प्रजेंस ऑफ माइंड जानने के लिए एक सवाल किया। हालांकि, शाहरुख खान ने पहले ही कह दिया था कि ये एक काल्पनिक सवाल है।
410
सवाल में शाहरुख ने प्रियंका से पूछा कि आप इनमें से किनसे शादी करेंगी? अजहरुद्दीन जैसे महान क्रिकेटर से, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं और उन्होंने देश को गौरवान्वित भी किया है। या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार से, जिसके पास आपको इस तरह की काल्पनिक शादी के सवाल में उलझाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
510
शाहरुख के इस सवाल का प्रियंका ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, मैं भारत के किसी महान खिलाड़ी से शादी करूंगी, क्योंकि जब मैं घर वापस आऊंगी या वो घर वापस आएगा तो हम एक-दूजे का सपोर्ट करेंगे। मैं उससे यह बताऊंगी कि अरे देखो तुमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मैं अपने पति पर बहुत गर्व करूंगी, जो कि एक मजबूत और महान शख्सियत होंगे। प्रियंका का जवाब सुन शाहरुख खान हैरान रह गए थे।
610
बता दें कि इस कॉम्पिटीशन के 6 साल बाद दोनों ने सुपरहिट फिल्म 'डॉन' में साथ काम किया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने 2011 में फिल्म 'डॉन-2' में भी काम किया था।
710
डॉन 2 में दोनों के काम करने के बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे बढ़ने लगे थे। यहां तक कि खबरें शाहरुख के घर तक पहुंच गईं। दोनों के अफेयर की खबरें की वजह से शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। नौबत तो ये तक आ गई थी कि गौरी, शाहरुख से तलाक लेना चाहती थीं।
810
प्रियंका चोपड़ा की वजह से गौरी पति शाहरुख से काफी नाराज हो गईं थी, जिसके बाद शाहरुख ने किसी तरह गौरी को समझाया। कहा जाता है गौरी मान तो गईं लेकिन इसके बदले में गौरी ने शाहरुख को वॉर्निंग दी कि वो अब फ्यूचर में कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। वैसे, डॉन के बाद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।
910
प्रियंका चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में कईयों के साथ लिंकअप की खबरें आईं। इनमें हरमन बवेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार के अलावा उनका नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर से भी जुड़ चुका है।
1010
हालांकि, दिसंबर 2018 में प्रियंका ने सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। बाद में कपल ने रिसेप्शन दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।